फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना समाप्त अब जनसंपर्क अभियान में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना समाप्त अब जनसंपर्क अभियान में जुटे किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मध्य प्रदेश में किसानों पर हुई फायरिंग के विरोध में नौ जून से जगाधरी अनाजमंडी गेट पर धरने पर बैठे किसानों का धरना बुधवार दोपहर को समाप्त हो गया। अब किसान 16 जून को अंबाला के मोहड़ा में नेशनल हाईवे जाम लगाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने में जुट गए है। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान यूनियन के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल, संयोजक बाबू राम गुंदयाना आदि नेताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों पर गोलियां दागी गई हैं, जिससे 12 किसानों की मौत हुई। इससे देशभर के 62 किसान संगठनों ने नाराज होकर आगामी 16 जून को सांकेतिक तौर पर तीन घंटें के लिए नेशनल हाईवे पर जाम लगाने का निर्णय लिया है। इसी कारण धरना प्रदर्शन स्थगित किया जा रहा है, ताकि आगे की रणनीति तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती, तब तक इस प्रकार के धरना प्रदर्शन होते रहेंगे। इन मांगों में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करना, किसानों का कर्जा माफ करना, मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति लागू करना, किसानों पर गोली चलाने वाले अधिकारी पर मुकदमा दर्ज करना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्त करने से पहले भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को जल्द लागू करने व फसलों का वाजिब दाम देने की बात कही थी, लेकिन वादों के विपरीत जाकर किसानों को मौत के घाट उतार दिया गया। जिससे देशभर के किसानों में सरकार के विरूद्ध गुस्सा है। जिस पर आगामी 19 तारीख को राष्ट्रीय किसान महासंघ की बैठक में अगली बातचीत का ब्यौरा तैयार किया जाएगा। जिसमें महासंघ के सदस्य व भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


सरकार गोलियां तैयार कर ले, किसान छाती पर झेलने को है तैयार
किसान नेताओं ने कहा कि सरकार गोलियां तैयार कर ले, देश का किसान उसे अपनी छाती पर झेलने के लिए तैयार है। भाकियू के छछरौली ब्लॉक प्रधान गुरमुख ने कहा कि वह गोली को अपनी छाती पर खाने के लिए तैयार हैं, जो काम किसानों ने अगस्त माह में करना था। वह मध्यप्रदेश की सरकार ने पहले ही करवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें