फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव प्रचार में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के विवादित बोल का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

फ्लैग : सहकारिता मंत्री के विवादित बोल पर बोले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हेडिंग : अभय गोली मारने, ग्रोवर बंदूक देने की बात कह रहे, दोनों के विचार एक जैसे, एक गाड़ी में बैठाकर पूरे प्रदेश का दौरा कराएं, प्रदेश से बाहर कर देंगे लोग
: राज्य चुनाव आयोग ने मांगी डीसी से रिपोर्ट, असिस्टेंट कमिश्नर बोले-रिपोर्ट के आधार पर करेंगे आगे की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 10 के गांव पहरावर में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के विवादित बोल के मामले में टिप्पणी की है। हुड्डा ने कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला कह रहे थे कि उनके हाथ में रिवाल्वर होती तो कांग्रेस नेता कर्ण दलाल को गोली मार देता, जबकि चुनाव प्रचार में भाजपा सरकार के मंत्री मनीष ग्रोवर बंदूक, पैसा व गनमैन देने की बात करते हैं। दोनों के विचार मिलते हैं, ऐसे में उन्हें एक कार में बैठाकर पूरे प्रदेश का दौरा करवाया जाए। जनता खुद ही उन्हें प्रदेश से बाहर कर देगी। हुड्डा शनिवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि चुनावी रुझान से साफ है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश व छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। साथ ही नगर निगम रोहतक में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बन रहा है। यही कारण है कि बौखलाहट में गला कटने, बंदूक व पैसे देने की बात की जा रही है। प्रजातंत्र में यह भाषा निंदनीय है। राज्य चुनाव आयोग को स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। सांसद दुष्यंत चौटाला की जींद में गठित होने वाली नवगठित पार्टी के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि इनेलो मुख्य विपक्षी नहीं, बल्कि सहयोगी दल है। खुद इनेलो नेता बंटवारे के बाद यह आरोप एक-दूसरे पर लगा रहे हैं। मुखौटा बदलने से अब कुछ नहीं होगा। प्रदेश की जनता के सामने इनेलो नेताओं का चेहरा बेनकाब हो चुका है। इनेलो नेता कहते थे कि एसवाईएल खोदकर लाएंगे, लेकिन सड़क खुर्च कर आ गए। कभी जेल भरो आंदोलन की बात करते हैं। बताएं एसवाईएल के लिए एक भी आदमी आज जेल में हो।
--------
आशा ने हराया, निराशा जिताएगी
2014 में कांग्रेस की हार पर पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि उस समय केंद्र में मोदी सरकार बनी थी। लोगों को आशा थी कि अच्छे दिन आएंगे, लेकिन आज देश व प्रदेश की जनता निराश है। उस समय आशा ने कांग्रेस को हरा दिया, आज निराशा कांग्रेस को जिताएगी। शहर में जाति विशेष के पोस्टर लगाने पर बोले, यह भाईचारा बिगाड़ने की साजिश है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, पूर्व विधायक बीबी बतरा व कांग्रेस नेता चक्रवर्ती शर्मा और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा भी मौजूद रहे।
----------
आयोग ने मांगी रविवार तक डीसी से रिपोर्ट
उधर, चुनाव आयोग ने सहकारिता मंत्री के विवादित बोल की जांच शुरू कर दी है। राज्य चुनाव आयोग के असिस्टेंट कमिश्नर परमल सिंह का कहना है कि डीसी को पत्र भेजकर मामले की रविवार तक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
24 घंटे बाद भी पुलिस की जांच जारी
उधर, हुड्डा समर्थक मेयर प्रत्याशी सीताराम सचदेवा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर मंत्री के खिलाफ हिंसा भड़काने का प्रयास करने व चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था। एसपी की हिदायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी गई थी, जिसकी विवादित बोल के 24 घंटे बाद भी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें