डबल फाटक पुल के नीचे टूटी पेंड्रोल क्लिप बदली
रोहतक। डबल फाटक पुल के नीचे शनिवार को रेलवे ट्रैक की पेंड्रोल क्लिप टूट गई। इसकी सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने दूसरी पेंड्रोल क्लिप डाली। रेलवे कर्मी संदीप ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे पेट्रोलिंग टीम ट्रैक को देखते हुए निकली पता चला कि डबल फाटक पुल के नीचे क्लिप टूटी पड़ी है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने दोपहर ने क्लिप को बदल दिया।