फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव युद्धवीर मलिक से मिले सांसद दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित एसएनजे पांच
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट भवन नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव युद्धवीर मलिक के साथ बातचीत करते सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।
फ्लैग : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव युद्धवीर मलिक से मिले सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा के राष्ट्रीय राजमार्गों के कामों की समीक्षा कर रुके प्रोजेक्टों को शुरू करने मांग की
हेडिंग : रोहतक से सोनीपत वाया खरखौदा मार्ग को फोरलेन बनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग सचिव युद्धवीर मलिक से उनके कार्यालय में मुलाकात कर हरियाणा की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों और कई अंडर पास के कामों की समीक्षा की। इस दौरान रुके प्रोजेक्टों को दोबारा शुरू कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

सांसद ने हरियाणा में ट्रांस अरुणांचल हाईवे की तर्ज पर पेहोवा, इस्माइलाबाद से लेकर राजस्थान के कोट पुतली तक ट्रांस हरियाणा हाईवे बनाये जाने का स्वागत किया। इसका काम मलिक की देखरेख में चल रहा है। उन्होंने ट्रांस हरियाणा को परिवहन सचिव की देन बताते हुए कहा कि इसके बनने से हरियाणा के कई शहरों की पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से इंटर स्टेट कनेक्टिविटी और अच्छी हो जाएगी। इसका लाभ यातायात सुविधाओं में मिलेगा। इस पर सचिव ने सांसद के प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया है।

प्रस्तावित 3 नयी सड़क परियोजना
पहला : महम से द्वारका वाया कलानौर, बेरी, झज्जर, बादली तक 4 लेन एक्सप्रेसवे
इसे ट्रांस हरियाणा हाईवे का भाग बनाया जाए।

दूसरा : रोहतक से सोनीपत वाया खरखौदा मार्ग को फोर लेन बनाया जाए और बीच में आने वाले बोहर, भालौट, कंसाला, हुंमायुपुर, सिसाना आदि गांवों में बाईपास का प्रावधान हो। इससे स्थानीय लोगों को असुविधा न हो।

तीसरा : बहादुरगढ़ बाईपास से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सड़क बनाई जाए, इससे बहादुरगढ़ और आसपास के लोगों को एयरपोर्ट आने जाने में सुविधा मिले।

इन गांवों में अंडरपास पर जल्द शुरू कराने का आग्रह
रामगढ़, खलीलपुर, बालौर, मदीना, बहू अकबरपुर, भैनी, मय्यड, गंगायचा अहीर व नेह्चाना।

एनएच 334बी (जेवड़ा-सोनीपत-सांपला-झज्जर-दादरी-बाढडा-लोहारु)
सांसद ने एनएच 334बी (जेवड़ा-सोनीपत-सांपला-झज्जर-दादरी-बाढडा-लोहारु) को झज्जर से लोहारु तक फोर लेन बनाए जाने की मांग को दोहराया। इस पर सचिव ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

जींद-गोहाना-सोनीपत नेशनल हाईवे 352
जींद-गोहाना-सोनीपत नेशनल हाईवे 352 को हुड्डा सरकार के कार्यकाल में मंजूर करवा कर नोटिफाई भी करवा दिया था। मगर चार साल में इस राजमार्ग पर काम नहीं चालू किया गया। सांसद को केंद्रीय सचिव ने आश्वासन दिया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग का काम जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।

रोहतक से जींद और जींद से पंजाब बॉर्डर तक एनएच 71
सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने रोहतक से जींद और जींद से पंजाब बॉर्डर तक एनएच 71 राजमार्ग को केंद्र सरकार से मंजूरी दिलवाई थी। जून 2012 में इसका शिलान्यास करवा कर काम भी चालू करा दिया। पिछले चार साल में इस राजमार्ग पर काम रुक गया है। इस पर मलिक ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द ही इस पर काम दोबारा से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


नार्दन पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (द्वारका एक्सप्रेस-वे)
सांसद ने बताया कि गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को रोज के जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से हुड्डा सरकार ने नार्दन पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू किया था। गुड़गांव और दिल्ली के बीच बन रहे इस एक्सप्रेस-वे का 95 प्रतिशत काम हुड्डा सरकार के समय ही पूरा हो गया था। भाजपा सरकार के आने के बाद इसको राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर टेक ओवर कर लिया और चार साल में 5 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो पाया। सांसद ने सचिव से मांग करते हुए कहा है कि बिना विलंब इस कार्य को पूरा कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें