फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो मालगाड़ियों व ट्रेनों के बीच से सामान निकालते है दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-3
रोहतक रेलवे स्टेशन पर रुकने के दौरान मालगाड़ी के बीच से नमकीन के डिब्बे प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो पर पहुंचाते दुकानदार।
एमए-4
रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रेलवे कर्मचारी की स्कूटी।
एमए-5
सीपीआरओ नितिन चौधरी
-----

अमर उजाला पड़ताल
हादसे को न्योता दे रहे दुकानदार
यहां तो मालगाड़ियों व ट्रेनों के बीच से सामान निकालते हैं दुकानदार
- रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही खड़े किए जाते हैं दुपहिया वाहन
विभागीय अधिकारी बोले- मामला गंभीर, कल ही चलाया जाएगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एक ओर जहां ट्रेन व मालगाड़ियों के रुकने के दौरान दुकानदार सामान को उनके बीच से निकालकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर ले जाते हैं। वहीं रेलवे कर्मचारी व अधिकारी ही रेलवे स्टेशन पर वाहनों को खड़ा करते हैं। अमर उजाला टीम को पड़ताल के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला।
रोहतक रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर-दो, समय-दोपहर 12 बजे
यहां पर करीब पांच मिनट से एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। इसी बीच तीन युवक नमकीन व अन्य सामान से भरे डिब्बे लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। डिब्बों को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचाने के लिए मालगाड़ी का सहारा लिया। मालगाड़ी के बीच से ही डिब्बों को युवकों ने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचाया। करीब 15 मिनट तक डिब्बे इसी तरह दूसरी तरफ पहुंचाए गए। इस दौरान यदि ट्रेन चल देती तो हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन


स्थान-रोहतक रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-एक, समय-दोपहर 12:30 बजे
यहां पर एक रेलवे कर्मचारी ने ही अपनी स्कूटी खड़ी की हुई थी। यात्रियों ने बताया कि प्रतिदिन यहां पर स्कूटी व बाइक कर्मचारी व अधिकारी खड़ी करते हैं। यदि यात्री वाहन खड़ा करते हैं तो उन्हें चालान की चेतावनी दी जाती है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते है।
---
स्थान- लाइन नंबर तीन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन समय-दोपहर 12:45 बजे
मालगाड़ी से सामान के डिब्बे उतारने के बाद युवक ट्रेन के डिब्बों से होते हुए उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचा रहे थे। इस दौरान सीट पर बैठे यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। यात्रियों ने कहा कि प्रतिदिन का उक्त युवकों का यही हाल है।
---
ट्रेन व मालगाड़ी के बीच से सामान को दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने का मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -नितिन चौधरी, सीपीआरओ, रेलवे
विज्ञापन


कई बार की जा चुकी शिकायत
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह का कहना है कि मामले की शिक ायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रेल मंत्री को इस संबंध में ट्वीट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें