फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर के रावलधी बाईपास स्थित शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी खेल मैदान में चतुर्थ नॉर्थ इंडिया चैलेंजर कप (कराटे खेल) शनिवार से शुरू हुआ। शुभारंभ बतौर विशिष्ट अतिथि बीजेपी जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, अधिवक्ता कुलवंत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र कौशिक ने की। इस स्पर्धा में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी के अलावा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के करीब 400 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शहीद भगत सिंह एकेडमी संचालक रविंद्र तक्षक व कोच राजेश तक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम दिन कई वर्गों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। पहला मुकाबला जींद की खिलाड़ी अमर व अरमान के बीच हुआ। लड़कियों के वर्ग में पहली फाइट दादरी की ज्योति व जींद की ईशिका के बीच हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने कहा कि कराटे खेल में जिले के खिलाड़ियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। इस खेल में जिले के खिलाड़ी लगातार नाम रोशन कर रहे हैं। भाजपा सरकार खिलाड़ियों की मदद के लिए लगातार सहयोग कर रही है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने का काम सरकार की ओर से किया जा रहा है। इस मौके पर महिला कोच सुदेश तक्षक, मास्टर अब्दुल मजीद, कृष्ण सिंगरोहा, कृष्ण नारनौल, मुकेश, हरीश सैनी, रमेश सैनी, अनिता लुहाच, बलवान सिंह साहू, एईओ पवन, मास्टर सुरेंद्र मंदौली, ओमबीर महराणा, राकबेश कलकल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें