बोला दंपति- जिंदा हैं हम
मतलौडा। अदियाना गांव निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग सतनारायण शर्मा और उसकी 75 वर्षीय पत्नी भरपाई देवी को बिना किसी सूचना के मृत दिखाकर बुढ़ापा पेंशन बंदकर दी गई। वे दोनों छह माह से अधिकारियों और राजनेताओं के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
दंपति का कहना है कि बैंक अधिकारी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। उन्होंने बताया कि बार-बार कार्यालयों व राजनेताओं के घरों के चक्कर लगाकर वह थक चुके हैं, लेकिन उनके अब तक के 96 सौ रुपये अब तक भी नहीं मिल पाए। उन्होंने बताया कि उसको व उसकी पत्नी को मृत दिखाकर मार्च में उनकी पेंशन काट दी गई थी। यह कर्मचारियों व अधिकारियों की मनमानी है, जो जनता को बेवजह परेशान करते हैं। बुजुर्ग सतनारायण शर्मा ने कहा कि सरकार की नीयत साफ है, लेकिन अधिकारी व कर्मचारियों की नीयत व नीति में खोट है।