फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कैटल शो के लिए जिले से 42 कैटल का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कैटल शो के लिए जिले से 42 कैटल का चयन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के 2.66 लाख कैटल में से बेस्ट 42 कैटल का राज्य स्तरीय कैटल शो के लिए चयन हुआ है। पशुपालन विभाग ने जिले के सभी गांवों और शहर से करीब एक दर्जन कैटेगरी में इन कैटल को सलेक्ट किया है। ये कैटल शो 27 से 29 अक्तूबर को झज्जर में होगा। इस राज्य स्तरीय कैटल शो में 50 कैटेगरी के कैटल भाग लेंगे।
जिले में पशुओं की संख्या दो लाख 66 हजार 418 है। इन पशुओं में गाय, भैंस, बछड़ा, ऊंट, भेड़, बकरी, कटड़ा, सूअर, घोड़ा आदि की विभिन्न कैटेगरी शामिल हैं। चरखी दादरी में समय-समय पर दुग्ध प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं। इस लिहाज से जिले के पशुपालक पशुओं की देखरेख व पोषण पर विशेष ध्यान देते हैं। जिले के गांव इमलोटा निवासी पशुपालक की गाय को राज्य स्तर पर पहले भी पुरस्कार मिल चुका है। 27 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे राज्य स्तरीय कैटल शो में कुल 50 कैटेगरी में कैटल भाग लेंगे। जिले में सभी प्रकार की कैटेगरी न होने की वजह से पशु पालन विभाग की ओर से एक दर्जन कैटेगरी में पशुओं को सलेक्ट किया गया। इन कैटेगरी में गाय की जिर, झलाई, साहिवाल कैटेगरी को भी शामिल किया गया है। इसी प्रकार भैंस की छह विभिन्न प्रकार की कैटेगरी को शामिल किया गया है। इसमें हरियाणा नस्ल को विशेष तवज्जो दी गई है। इसी प्रकार घोड़ा, कटड़ा- कटड़ी व बछड़ा के अलावा ड्राई गायों को भी सलेक्ट किया गया है। जो दूध नहीं देती उन्हें ड्राई गाय यानी बहड़ी के नाम से भी जाना जाता है। कैटल शो में दुधारू व ड्राई दोनो कैटेगरी के कैटल का चयन किया गया है। ड्राई गाय मेें उन कैटल का चयन किया गया है जिनके दो से चार दांत हैं। कटड़े की कैटेगरी में ऐसे कैटल को शामिल किया गया है जो एक से दो साल के बीच हैं।
विज्ञापन

इस आधार पर हुआ बेस्ट 42 का चयन
इन कैटल का चयन करते समय कैटल के हष्टपुष्ट शरीर को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा जो दुधारू पशु कम से कम 18 किलोग्राम तक दूध देता है तथा वह पशु सुडौल, हष्टपुष्ट व सुंदर है। चयनित 42 पशुओं में अधिकतर गांवों से हैं। शहर के वार्ड 17 से भी एक कैटल का शो के लिए चयन हुआ है। गांव चरखी, भागवी, इमलोटा, माई खुर्द, बडराई, पांडवान, हड़ोदी, सातौर, पालड़ी, मिसरी, पिचौपा कलां के अलावा शहर के गामड़ी क्षेत्र से भी कैटल शो के लिए पशुओं का चयन हुआ है।
विज्ञापन

वेटनरी सर्जन की टीम ने किया चयन
इन कैटल का गांव स्तर पर जाकर वेटनरी सर्जन की टीम ने चयन किया है। गांव स्तर पर ऐसे कैटल को चिह्नित किया गया और उस कैटल को पूरी तरह से परखकर विभाग की ओर से दुधारू पशु का पिछला रिकार्ड भी देखा गया तब जाकर चयन प्रक्रिया पूरी की जा सकी है।
== वर्जन-
जिले से 42 कैटल का गहनता एवं बारिकी से चयन किया गया है। नियमानुसार कैटल की विशेषताओं का आकलन करने के बाद कैटल शो के लिए चयन किया गया है।
डॉ. सतबीर सिंह, एसडीओ, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें