फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलोमीटर पैदल चलकर कॉलेज पहुंच रहीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन किलोमीटर पैदल चलकर कॉलेज पहुंच रहीं छात्राएं
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जनता कॉलेज के पास बस स्टॉप की सुविधा नहीं होने से रोजाना छात्राओं और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज के आसपास करीब एक दर्जन शैक्षणिक संस्थान होने के बावजूद बस स्टॉप की सुविधा नहीं मिल पा रही। इन शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को करीब तीन से चार किलोमीटर तक पैदल, ऑटो या अन्य वाहनों का सहारा लेकर शिक्षण संस्थानों तक पहुंचना पड़ रहा है। इस परेशानी को लेकर इनसो के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जनता पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव से मुलाकात कर इस मांग को पूरा कराने के बारे में ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इनसो राष्ट्रीय महासचिव सूरज बैनीवाल, प्रदेश महासचिव रविंद्र फौगाट, दादरी चेयरमैन संजीत धवन, छात्र नेता रमन दूधवा का मांगपत्र में कहना है कि सबसे अधिक परेशानी छात्राओं को हो रही है। दादरी के निकटवर्ती गांवों की छात्राएं मुश्किल से कालेज तक पहुंचती हैं। इन छात्राओं को झज्जर टी-प्वाइंट, रामनगर मोड़ और बस स्टैंड से लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। ज्ञापन में इनसो पदाधिकारियों ने बताया कि अगर कोई विद्यार्थी ऑटो का सहारा लेता है तो प्रतिदिन उसके 20 रुपये अतिरिक्त खर्च होते हैं। तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में सुबह-शाम विद्यार्थियों का एक से डेढ़ घंटे का समय बर्बाद होता है। विद्यार्थियों की परेशानियों के मद्देनजर कॉलेज के समीप एक बस स्टॉप बनाया जाना चाहिए। प्राचार्य आरएन यादव ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर संजीत फौगाट, सूजल वत्स, अरविंद सांगवान, रोहित फौगाट समसपुर, जीतू खत्री, अनूज दूधवा, प्रवेश रावलधी, मनोज मलिकप, रिंकू खत्री, सोमबीर सहरावत, सोनू फौगाट, सोमबीर सहरावत, मोहित सांगवान, प्रवीन सांगवान, विकास धवन, सचिन फौगाट, विशाल शर्मा, राहुल फौगाट, भगत सिंह, विकास शर्मा, दीपक बोरालिया, विनय कुमार, ज्योति, सुमन, सरिता, काजल, कविता, रेणू, शर्मिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें