फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूहेड़ा में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 10 में होने वाले उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। नामांकन 13 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक भरे जा सकते हैं, इसके बाद नामांकन पत्रों की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका धारूहेड़ा कुशल कटारिया ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को 14 सितंबर 2017 को सुबह 11 बजे से पहले रिटर्निंग अधिकारी को निर्धारित प्रोफार्मा में यह सूचना देनी होगी कि उसे प्रासंगिक अधिनियम एवं नियमों के तहत अयोग्य घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 15 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन पत्र को वापिस ले सकते हैं। इसके उपरांत 15 सितंबर को ही शाम तीन बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि 24 सितंबर को सुबह सात से शाम पांच बजे के बीच मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कराई जाएगी तथा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी कुशल कटारिया ने बताया कि इस उपचुनाव के लिए ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। नगर पालिका धारूहेड़ा में केवल वार्ड नंबर 10 के लिए चुनाव होगा और एक ही मतदान केन्द्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें