फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार गांवों को मिलेगी निर्बाध 24 घंटे बिजली: ग्रोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हजार गांवों को मिलेगी निर्बाध 24 घंटे बिजली: ग्रोवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस का तोहफा देते हुए कहा कि ‘म्हारा गांव, जगमग गांव’ योजना के तहत अब प्रदेश के एक हजार गांवों में निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्णय लिया है। ये वो गांव हैं जिनमें बिजली चोरी नहीं होती और समय पर बिल भर जाते हैं। वे मंगलवार को आईटीआई मैदान में 71वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। समारोह में सहकारिता मंत्री ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और लेजियम व डंबल शो का प्रदर्शन किया गया। उन्होेंने कहा कि स्वाधीनता दिवस हमारे देश की एकता, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, अश्फाक उल्ला खां, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित देश पर स्वयं को आहूत करने वाले हजारों बलिदानियों को हमारा जनमानस कभी भुला नहीं सकता। देश की प्रगति में स्वामी विवेकानंद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित अनेक देशभक्त कर्मयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘मनोहर ज्योति’ नामक नई योजना के तहत एक लाख सौर ऊर्जा प्रणालियां स्थापित की जाएंगी। इसके पहले चरण में 9500 आंगनबाड़ी केंद्रों के 2 पंखों एवं 3 लाइटों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए सहकारिता मंत्री ने एक लाख रुपए की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यातिथि की पत्नी वीना ग्रोवर, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, आईजी सीएस राव, उपायुक्त राजनारायण कौशिक, पुलिस अधीक्षक अनिल धवन, रश्मि, गौरव, गोपालशरण गर्ग, गोबिंद व शिव कुमार मेहता मौजूद थे।
विज्ञापन

15 नागरिक और ग्राम पंचायतें हुई सम्मानित
सहकारिता मंत्री ने विभिन्न सेवाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 15 नागरिकों को सम्मानित किया। ग्रोवर ने जल संरक्षण में अहम योगदान देने पर ग्राम पंचायत सुंदरह को 40 हजार रुपये, ग्राम पंचायत चेलावास, ताजपुर व भोजावास को 30-30 हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत पायगा, माजरा खुर्द, मानपुरा, सराय बहादुर नगर, ढाणी किरारोद अफगान, फैजाबाद व सिलारपुर की पंचायतों को 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मार्च पास्ट में पुलिस प्लाटून प्रथम स्थान पर, एसपीओ पुलिस द्वितीय स्थान पर एवं होम गार्ड प्लाटून तृतीय स्थान पर रही।
अटेली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मंडी अटेली। कस्बे के झंडा चौक पर ब्लाक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगरपालिका चेयरमैन विकास यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के भाई अनिल यादव ने ध्वजारोहण किया। वहीं सर्वोदय स्कूल, आदर्श व ऐशली स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। वहीं अटेली पुलिस ने गार्द सलामी दी। इस मौके पर समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनिल यादव ने कहा कि शहीदों के कारण ही हमें आजादी मिली है। इनके बलिदान को कभी भूला नहीं जा सकता है। नगरपालिका चेयरमैन विकास यादव ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही हमें ये आजादी मिली है। इस मौके पर पंचायत समिति के चेयरमैन विकास यादव, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्मवीर यादव, पूर्व चेयरमैन सुगन चंद सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान रतन लाल गर्ग, सेठ राकेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन बबीता गुप्ता, मनोनीत पार्षद विजेन्द्र गोयल, बाबूलाल जांगिड़, पार्षद मुंशी राम पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, अर्जुन दत्त शास्त्री, कमलेश सेनी, राकेश अग्रवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें