फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग में खड़े 60 वाहनों पर चला पुलिस का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
नो पार्किंग में खड़े 60 वाहनों पर चला पुलिस का डंडा
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को शहर में अभियान चलाया। पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े करीब 60 वाहनों के चालान काट मालिकों को थमा दिए। बस स्टैंड रोड के कुछ दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। दिनभर में ट्रैफिक पुलिस ने 140 वाहनों के चालान काटे। एसपी सुनील दलाल के निर्देशों पर यह अभियान 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान पुलिस ने ब्लैक फिल्म युक्त वाहनों पर भी नकेल कसी।
ट्रैफिक इंचार्ज पवन कुमार ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे तीन टीमों का गठन कर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाने के लिए भेजा। ट्रैफिक प्रभारी ने स्वयं बस रोड पर मोर्चा संभाला। पुलिस ने परशुराम चौक, रेलवे रोड, अग्रसेन धर्मशाला व लाला लाजपतराय चौक पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर शिकंजा कसा। शाम पांच बजे तक चले अभियान में पुलिस ने करीब 140 चालान किए। इनमें से 60 चालान नो-पार्किंग के, पांच चालान ब्लैक फिल्म के और 75 चालान वाहन के अधूरे कागजात पाए जाने पर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुनील दलाल के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया है जो 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। पहले ही दिन 140 वाहनों के चालान किए हैं। नो-पार्किंग जोन में खड़े कई वाहनों के चालान करने की कार्रवाई भी की गई है। ट्रैफिक पुलिस की चार टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में यह अभियान चलाया।
- पवन कुमार, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें