फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मलिक को बिना एंट्रेंस एग्जाम के पीएचडी में प्रवेश देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साक्षी मलिक को बिना एंट्रेंस एग्जाम के पीएचडी में प्रवेश देने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू में शनिवार को होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में ओलंपियन साक्षी मलिक के पीएचडी में दाखिले का रास्ता साफ हो सकता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में नई सीट सृजित कर साक्षी को बिना एंट्रेंस एग्जाम के पीएचडी में एडमिशन देगा। इसके अलावा भी कई अन्य आइटम भी बैठक में रखे जाएंगे।

यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया की अध्यक्षता में बैठक होगी। एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण आइटम ओलंपियन साक्षी मलिक के एडमिशन का रहेगा। दरअसल, साक्षी फिजिकल एजुकेशन से पीएचडी करना चाहती है। इसके लिए यूनिवर्सिटी अधिकारियों से भी संपर्क किया गया था। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह आइटम रखा गया है। इसमें निर्णय लिया जाएगा कि साक्षी को बिना एंट्रेंस एग्जाम के पीएचडी में प्रवेश दे दिया जाए।
विज्ञापन


इसके लिए यूनिवर्सिटी अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए अलग से सीट सृजित करेगी। हालांकि यूजीसी की गाइडलाइन में एडमिशन को लेकर टेक्निकल पेंच फंस सकता है। यूजीसी के अनुसार, पीएचडी में एडमिशन के लिए नेट अभ्यर्थी नेट या जेआरएफ क्लीयर होना चाहिए। यदि अभ्यर्थी ने नेट या जेआरएफ नहीं किया तो उस स्थिति में आल इंडिया स्तर के एंट्रेंस एग्जाम के बाद ही दाखिला हो सकता है।
विज्ञापन


अब देखना यह है कि इसे लेकर यूनिवर्सिटी कैसे रास्ता निकालेगी? सूत्रों की मानें तो इस आइटम के अलावा बैठक में मर्सी चांस और रि-अपीयर को लेकर भी आइटम रखा जा सकता है। गौरतलब है कि यह बैठक शुक्रवार को होनी थी, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की वजह से बैठक शनिवार में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें