माह के आखिरी में निगम की मीटिंग की संभावना, मेयर ने मांगा एजेंडा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम हाउस की मीटिंग माह के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है। मेयर रेनू डाबला ने मीटिंग की तैयारियों के चलते पार्षदों को पत्र लिखकर एक सप्ताह में एजेंडा मांगा है।
बता दें कि नियमों के तहत हाउस की मीटिंग हर माह होनी चाहिए, लेकिन निगम की मीटिंग समय पर नहीं हो पा रही है। कभी तीन माह तो कभी दो माह बाद मीटिंग हो रही है। खास बात यह है कि मौजूदा पार्षदोें का कार्यकाल एक साल से भी कम रह गया है।