फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन

भिवानी। ढाणी बीरण गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला ने करीब 13 दिन बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ढाणी बीरण गांव में 13 जून को करीब 58 वर्षीय महिला सावित्री देवी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए जहां वह 24 जून तक आईसीयू में भर्ती रही। तबीयत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए। सोमवार को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर जूई चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। जूई चौकी से एएसआई लालजीत सिंह ने बताया कि महिला 13 जून को सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उसके बाद से महिला का उपचार चल रहा था। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें