रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी ट्रायल में 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ। वहीं 3 खिलाड़ियों को स्टैंड बॉय में रखा गया। यह ट्रायल शनिवार को एमडीयू के खेल परिसर में खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। उन्होंने आगे शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सलेक्शन कमेटी अध्यक्ष भगत सिंह राठी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। कमेटी मेंबर डॉ. जयपाल और डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता गलगोटिया यूनिवर्सिटी नोएडा में 7 से 11 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। टीम कोच विकास हैं।
विज्ञापन
21 एमडीयू के खेल मैदान पर आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल द
21 एमडीयू के खेल मैदान पर आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल द