फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 14 मिमी बारिश से शहर की सड़कें डूबीं

विज्ञापन
छोटूराम चौक पर जलभराव के दौरान निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर में रविवार शाम पांच बजे झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। रोहतक में 14 तो महम में 34 बारिश दर्ज की गई। तेज हवा की वजह से कुछ स्थानों पर पेड़ की शाखाएं भी टूट कर गिर गईं।
विज्ञापन

शहर में हुई बारिश से सड़कों पर पानी भरने की वजह से आवागमन प्रभावित रहा। कई जगह तो पानी में दोपहिया वाहन भी बंद हो गए। उन्हें लोग धक्का मारकर एक ओर करते नजर आए। सोनीपत रोड, तिलकनगर, मॉडल टाउन व रामगोपाल कॉलोनी में जलभराव से लोगों का गली में निकला मुश्किल हो गया।
बारिश होने की वजह से सड़कों के गड्ढों ने वाहन चालकों की समस्या को और बढ़ा दिया। गोहाना रोड व कुछ कॉलोनियों में एक-दो फीट तक पानी भर गया। सोनीपत रोड पर गुजरने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस रोड पर दो फीट तक पानी भरने से कुछ वाहन बंद हो गए। इंजन में पानी जाने से लोग पैदल ही गाड़ी को खींचते नजर आए।
यहां पर हुआ जलभराव
शहर के गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, मेडिकल मोड़, एमडीयू के सामने, आकाशवाणी के पास, प्रेमनगर, सुभाष रोड, सेक्टर दो-तीन, सोनीपत रोड, मानसरोवर कॉलोनी, शीला बाईपास, माता दरवाजा रोड, गोकर्ण डेरे के पास, जनता कॉलोनी, वैश्य कॉलेज रोड, कन्हेली रोड, बजरंग भवन, हाउसिंग बोर्ड, चिन्योट कॉलोनी, तिलक नगर, हिसार रोड, सुनारिया, अग्रसेन चौक, रेलवे व किला रोड, कृष्णा कॉलोनी, जींद बाईपास पर जलभराव नजर आया।
कहां कितनी बारिश हुई
रोहतक -14 मिमी
महम- 34 मिमी
सांपला-11 मिमी
कलानौर-23 मिमी
लाखन माजरा- 9 मिमी

छोटूराम चौक पर जलभराव के दौरान निकलते वाहन। संवाद

छोटूराम चौक पर जलभराव के दौरान निकलते वाहन। संवाद

छोटूराम चौक पर जलभराव के दौरान निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें