फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में 14 एमएम बारिश, उमस से मिली राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
तिलियार के पास दिल्ली रोड पर जलभराव। अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को बदरा जमकर बरसे। शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक हुई 14 एमएम बारिश से शहर के अधिकांश एरिया में जलभराव हो गया। वहीं, बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। मानसूनी सीजन में मंगलवार को दोपहर बाद तक आसमान साफ रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। शाम साढ़े पांच बजे तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली लेकिन जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। बारिश से पूर्व दिन के तापमान में तेजी रही। मंगलवार को अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

एक घंटे में हुई जल निकासी
बारिश की वजह से किला रोड, प्रताप चौक, माल गोदाम रोड, ओमैक्स सिटी के सामने, तिलियार के सामने, सेक्टर-तीन, न्यू बस स्टैंड के नजदीक जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद जल निकासी हो गई। वहीं, जलभराव के दौरान किसी की बाइक बंद हो गई तो कोई सवारियों से भरी ऑटो को धक्का मारता नजर आया। पिछले दो दिन से बारिश में लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। हालांकि किसानों को बारिश से काफी राहत भी मिल रही है। धान की खेती के लिए बारिश काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें