फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर के हर वार्ड में लगेंगी 136 स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम की ओर से शहर के हर वार्ड में 136-136 स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। मुख्यालय ने इसके लिए तीन हजार लाइट खरीद की अनुमति दे दी है। अब निगम स्ट्रीट लाइट को लगाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले तार, लोहे के पाइप व अन्य सामान को खरीदने के लिए टेंडर लगाएगा।
शहर में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट कमी की शिकायतें मिल रही थीं। क्योंकि दो साल पहले दो हजार स्ट्रीट लाइट मिली थीं। इसमें 72-72 लाइट वार्ड अनुसार दी थीं। बाकी लाइट दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई थीं। पहले से बाहरी कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट की मांग ज्यादा थी। अब पुराने शहर में भी लाइट खराब होने के कारण मांग बढ़ गई है। चंडीगढ़ में बैठक के दौरान मांग रखी थी कि स्ट्रीट लाइट दी जाएं। सरकार ने नियम बना रखा है कि पूरे प्रदेश के लिए सरकार द्वारा तय कंपनी से स्ट्रीट लाइट खरीदी जाएंगी। निगम अपने स्तर पर लाइट नहीं खरीद सकता। निगम की तरफ से डिमांड मुख्यालय भेजी जाएगी। मुख्यालय लाइट खरीद करके भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हुई बैठक में स्ट्रीट लाइट की कमी रखी थी। मुख्यालय की तरफ से तीन हजार लाइट खरीद को मंजूरी दी गई है, जो जल्द रोहतक आ जाएंगी। इसके बाद हर वार्ड में 136-136 लाइट लगाई जाएंगी।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें