फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले के किसानों को जारी हुई पीएम किसान निधि योजना की 13.26 करोड़ राशि

Thu, 20 Nov 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
44...राजेश, बालंद। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रोहतक। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के 13.26 रुपये जिले के 66,295 किसानों के खातों में जारी कर दी गई है। जाट कॉलेज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करने के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार न केवल किसानों के हितों का ख्याल रख रही है बल्कि उनकी आय को बढ़ाने के लिए कई योजनाओं को भी लागू की है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रेणु डाबला, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय सिंह लकड़ा, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदय भान मलिक, उपायुक्त सचिन गुप्ता, नगराधीश अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
बनियानी के किसान ने कहा-डीएसआर के रुपये नहीं आए
कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम चल रहा था। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा किसान संबंधी योजनाओं के बारे में बता रहे थे तो बनियानी के किसान जोगिंद्र ने उठकर कहा कि मंत्री साहब वर्ष 2023-24 के डीएसआर योजना के तहत खाते में पैसे नहीं आए हैं। तभी मंत्री ने डीसी को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

पिता के नाम ही जमीन है। योजना का लाभ वही ले रहें है। कार्यक्रम में और भी योजनाओं की जानकारी मिली है। -राजेश, बालंद।
किसान सम्मान निधि योजना की राशि निरंतर मिल रही है। इस बार मेरी 21वीं किस्त जारी हुई है। -अत्तर सिंह, टिटौली।

44...राजेश, बालंद।- फोटो : ramnagar news

44...राजेश, बालंद।- फोटो : ramnagar news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें