रोहतक। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 20 व 21 नवंबर को रोहतक के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। आयोग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम के अलावा जनसुनवाई भी की जाएगी। इसकी जानकारी उपायुक्त सचिन गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि महिला आयोग की तरफ से 20 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे स्थानीय मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कानूनी जागरूकता एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया दोपहर एक बजे सुनारिया जेल का दौरा करेंगी। वे 21 नवंबर को सुबह 11 बजे महिला पुलिस थाना का निरीक्षण व साढ़े 11 बजे वन स्टॉप सेंटर का दौरा करेंगी। दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय स्थित सभागार में विभिन्न मामलों की सुनवाई करेंगी। इसके उपरांत शाम 4 बजे जिला परिषद के सदस्यों के साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बैठक में चर्चा करेंगी। संवाद