फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रोहतक आएगी पूर्व पीएम अटल की कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रोहतक आएगी पूर्व पीएम अटल की अस्थि कलश यात्रा
विज्ञापन

: सांपला टोल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला लेकर पहुंचेंगे
: शहर में भाजपा के झंडे व बैनर के बिना किया जाएगा स्वागत
: मंत्री ने ली तैयारियों को लेकर मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कलश यात्रा 22 अगस्त को दिल्ली की तरफ से रोहतक आएगी। सांपला टोल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला खुद यात्रा के साथ पहुंचेंगे। जगह-जगह पूर्व पीएम को शहर में श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसमें भाजपा के झंडे व बैनर का प्रयोग नहीं होगा। तैयारियों को लेकर मंत्री मनीष ग्रोवर ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की मीटिंग ली।
ग्रोवर ने कहा कि वाजपेयी एक सर्वमान्य नेता थे और विपक्ष के लोग भी उनका पूरा आदर-सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा के दौरान भाजपा द्वारा न तो पार्टी का झंडा प्रयोग किया जायेगा और न ही कोई पार्टी से संबंधित कोई अन्य गतिविधि की जायेगी। कलश यात्रा भाजपा का कार्यक्रम न होकर एक ऐसे व्यक्तित्व की श्रद्धांजलि का कार्यक्रम है जिसकी विचारधारा से सभी लोग प्रभावित थे। इसलिए दिवंगत वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए हर धर्म जाति व वर्ग के लोग उनकी कलश यात्रा पर पुष्प अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

बाक्स
यहां-यहां से गुजरेगी कलश यात्रा
मंत्री ने बताया कि बुधवार को 11 बजे कलश यात्रा बहादुरगढ़ से सांपला के समीप रोहद टोल पर जिले में प्रवेश करेगी। वे खुद अस्थि कलश को ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा सांपला शहर से होती हुई गांव ईस्माइला, खरावड़, खेड़ी साध, बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर, पहरावर मोड़ व राजीव गांधी चौक, सैक्टर 14 व उसके बाद मेडिकल मोड़ पर पहुंचेगी। इसके बाद डी पार्क वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद बजरंग भवन, अशोका मोड़ व जिला न्यायालय के सामने से होती हुई छोटूराम पार्क चौक पहुंचेगी। पालिका बाजार, गोहाना अड्डा, पुराना गोहाना अड्डा, माता दरवाजा चौक से होती हुई जींद चौक पर पहुंचेगी। इसके बाद कलश यात्रा हिसार रोड पर इन्वीटेशन गार्डन चौक से होती हुई औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करेगी। ग्रोवर ने बताया कि इसके बाद कलश यात्रा बहुजमालपुर, बहुअकबरपुर, मदीना, खरकड़ा, किशनगढ़, भिवानी स्टैंड महम, भैणी महाराजपुर व महम चीनी मिल से होती हुई हिसार जिले की सीमा में प्रवेश कर जायेगी।
विज्ञापन

बाक्स
मुख्यमंत्री, मंत्री व सभी विधायक मदवि में 24 को देंगे पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि
सहकारिता मंत्री ने बताया कि 24 अगस्त को सायं 4 बजे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर ऑडिटोरियम में श्रद्धांजलि सभा होगी, जिसमें दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री व सभी विधायक उपस्थित रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा के लिए सभी राजनैतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें