दो से पांच घंटा देरी से पंहुची ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
आए दिन ट्रेन देरी से पहुंचने को लेकर यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों को भेजा पत्र
- जल्द समस्या के समाधान की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ट्रेनों का देरी से आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीकानेर एक्सप्रेस से लेकर उधान आभा एक्सप्रेस दो से छह घंटे देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंचीं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों को समय से चलवाने की मांग की है।
मंगलवार की रात बीकानेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:20 बजे से करीब दो घंटा देरी से रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा उधान आभा तूफान एक्सप्रेस रात में निर्धारित समय 12 बजे से करीब छह घंटे देरी से आई। इसके अलावा दिल्ली भिवानी पैसेंजर भी एक घंटा देरी से रोहतक रेलवे स्टेशन पर आई।
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह, रिटायर्ड निरीक्षक उम्मेद सिंह ने बताया कि आए दिन ट्रेन देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों के सही समय पर चलवाने की मांग की है।