फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल को लेकर हुए बवाल पर ऊपर तक मंथली का बयान देना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल को लेकर हुए बवाल पर ‘ऊपर तक मंथली’ का बयान देना पड़ा महंगा
विज्ञापन

- पब्लिक हेल्थ विभाग ने अधिकारी को निलंबित कर भेजा मेवात के नूंह
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ‘ऊपर तक मंथली’ का बयान देने वाले पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी को मेवात के नूंह भेज दिया गया है। विभाग की मानें तो अधिकारी की चार्जशीट बाद में आएगी, इसके आधार पर जांच होगी। निलंबित अधिकारी कर्मचारी नेता भी हैं और उनके पास दो पदों की जिम्मेदारी थी। पहले अधिकारी के दोनों पद लिए गए और बाद में निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पब्लिक हेल्थ विभाग में पेयजल समस्या को लेकर आई पब्लिक के समक्ष विभाग के अधिकारी ने कहा था कि जब जूनियर अधिकारी ऊपर तक मंथली पहुंचाते हैं तो वह काम क्यों करेंगे और उन्हें डर भी किसी का क्यों होगा। यही वजह है कि जनता कार्यालय में हंगामा कर रही है और जिम्मेदारी अधिकारी डेढ़ घंटे से नदारद हैं। अधिकारी के इस बयान पर विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें