फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काट दिया 70 घरों के पानी का कनेक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.........
विज्ञापन

फ्लैग : शहर में नहीं कम हो रहा पेयजल संकट
हेडिंग : एक गली की लाइन में दो गलियों की लाइन भी जोड़ी, तीनों में पानी नहीं
: डीसी से मिले परेशान लोग, डीसी ने मांगा दो दिन का समय
: वहीं, घिलौड़ पहुंची पब्लिक हेल्थ की टीम, पंचायत के साथ मिलकर काटे अवैध कनेक्शन
: सेक्टर एक के कई हिस्सों में नहीं आ रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट दूर नहीं हो पा रहा है। शहर के किला मोहल्ला की पीर वाली गली में एक गली में जा रहे तीन इंच के पाइप में पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने दो अन्य गलियों का भी कनेक्शन कर दिया। प्रेशर कम होने के कारण तीनों गलियों में डेढ़ माह से पानी नहीं आ रहा। समस्या के समाधान के लिए सोमवार को लोग डीसी से मिले। डीसी ने दो दिन में समाधान का भरोसा दिया।
मोहल्ले के लोगों के साथ आए पूर्व पार्षद नरोतामल ने डीसी को बताया कि दो माह पहले डाकखाना व गुरुनानक स्कूल वाली गली के लोगों ने अधिकारियों से पानी न आने की शिकायत की थी। सीएम के रोड शो में कोई व्यवधान न पड़े, इसके कारण राधे-राधे चौक की तरफ जाने वाली 3 इंच की लाइन में एक-एक इंच का दोनों गलियों का कनेक्शन कर दिया। इलाका ऊंचाई पर होने के कारण पानी का प्रेशर कम हो गया। अब डेढ़ महीने से तीनों गलियों में ही पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


घिलौड़ में पुलिस की मौजूदगी में काटे अवैध कनेक्शन
पेयजल संकट झेल रहे घिलौड़ कलां गांव में सोमवार को पब्लिक हेल्थ के एसडीओ राहुल व जेई दलबीर हुड्डा पुलिस एएसआई सुखबीर सिंह अजय व मंजीत के साथ गांव में पहुंचे। सरपंच बलवान रंगा, पंच बिरेंद्र, जितेंद्र, नरेंद्र के साथ-साथ ग्रामीण सीरी, मोहन, रामकिशन, सुरेश व सतबीर को साथ लिया। इसके बाद पेयजल लाइन में जोड़े गए अवैध कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन


सेक्टर एक में नहीं आया पानी
उधर, सेक्टर एक आरडब्ल्यूए के प्रधान कदम सिंह अहलावत ने बताया कि सेक्टर एक के कई हिस्सों में सोमवार को पानी नहीं आया। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पहले डेढ़ घंटा सुबह व डेढ़ घंटा शाम को पानी आता था, लेकिन अब एक घंटा सुबह व एक घंटा शाम को पानी मिल पाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें