फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद पर भिड़े दो पक्ष, चार महिलाओं समेत दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने विवाद पर भिड़े दो पक्ष, चार महिलाओं समेत दस घायल
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर की चंपापुरी कालोनी में पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़ेे में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनो पक्षों से चार महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कुछ घायलों को भिवानी ले जाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नगर की चंपापुरी कालोनी में पुराने विवाद पर दो पक्षों के बीच शुरूआत मेें कहासुनी हुई और बाद में झगड़ा बढ़ गया। इसी बीच झगड़े में लाठी-डंडों का प्रयोग करने पर दोनो पक्षों की चार महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। इस घटना में एक पक्ष से राहुल, जितेंद्र, श्रीचंद, अंजलि, मुस्कान व निर्मल और दूसरे पक्ष से अशोक, मनोज, रोहित, मिसरो देवी के नाम शामिल हैं। इनके सिर, कमर, हाथ आदि में गहरी चोटें आई हैं। इन सभी को दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया जहां से कुछ घायलों को दादरी से भिवानी अस्पताल भेज दिया गया। शहर पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनो ही पक्ष एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें