फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगोष्ठी में ई-कॉमर्स के बढ़ते महत्व पर विद्वानों ने रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर : वीएस 3
विज्ञापन

वैश्विकरण परिप्रेक्ष्य में ई-कॉमर्स का महत्व बढ़ा : कुलपति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को गवर्नेंस इन ई-कामर्स कंटपेरेरी इश्यूज एंड चैलेंजेज विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। यहां ई-कॉमर्स के बढ़ते महत्व व उससे जुड़े गवर्नेंस मुद्दों पर फोकस करते हुए विद्वानों ने विचार रखे।
विज्ञापन

आईआईएम निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने वैश्विक परिदृश्य में ई-गवर्नेंस का महत्व समझाते हुए कहा कि ई-कॉमर्स ने ग्लोबल बिजनेस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। एमडीयू कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि वैश्विकरण परिप्रेक्ष्य में ई-कॉमर्स का महत्व बढ़ा है। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष एवं वाणिज्य संकाय डीन प्रो. राम रतन सैनी ने भी अपने विचार रखे। संगोष्ठी संयोजक प्रो. तिलक राज ने संगोष्ठी की थीम की जानकारी दी। सचिव प्राध्यापिका डॉ. सीमा राठी ने आयोजन किया। संगोष्ठी के तकनीकी सत्रों में ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बैंकिंग, इलेक्ट्रानिक पेमेंट सिस्टम, ऑनलाइन मार्केटिंग, इंटरनेशनल बिजनेस विषयों पर चर्चा हुई। तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता प्रो. राजकुमार, डॉ. मंजीत, डॉ. राजवंती शर्मा, प्रो. राजपाल सिंह, डॉ. जयपाल शर्मा, डॉ. दिनेश जून ने की। इस मौके पर वाणिज्य विभाग के प्रो. वजीर नेहरा, प्रो. संजीव, प्रो. कुलदीप छिक्कारा, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शक्ति सिंह, रमन मल्होत्रा, डॉ. कपिल मल्होत्रा, डॉ. संगीता, डॉ. महेंद्र, डॉ. रेखा व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें