फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी विर्क ने मित्र कक्ष व सेफ हाउस किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों भवनों का रिकार्ड खंगाला, अधिकारियों को दिये निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रोहतक रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क ने शनिवार को सिविल लाइन व महिला थाना स्थित मित्र कक्ष व बाल भवन में स्थित सेफ हाउस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर कक्ष व बाल भवन के रिकार्ड की छानबीन की। उनके साथ एसपी पंकज नैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुलिस व जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने व आमजन की सहूलियत के लिए जिला करनाल व रोहतक में पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में मित्र कक्ष की स्थापित करवाए थे।
विज्ञापन

रोहतक में 8 मित्र कक्षों की स्थापना की गई है। मित्र कक्ष में 16 प्रकार की अलग-2 पुलिस सेवा आमजन को दी जाती है। आईजी ने थाना सिविल लाइन में स्थित सिविल लाइन व महिला थाना के संयुक्त मित्र कक्ष का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मित्र कक्ष में तैनात कर्मचारियों से मित्र कक्ष की कार्यप्रणाली बारे जानकारी ली। साथ ही आमजन को मिलने वाली पुलिस सेवाओं के बारे में भी बातचीत करके रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मित्र कक्ष का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन होना चाहिए। मित्र कक्ष में आने वाली सभी शिकायतों को तुरंत संबंधित थाने में भेजने के निर्देश दिये। इसके अलावा कहा कि हर माह मित्र कक्ष द्वारा किये गए कार्य की समीक्षा की जानी चाहिए। इस अवसर पर डीएसपी ताहिर हुसैन, प्रभारी महिला थाना निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सिविल लाइन थाना एसआई नरेश सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें