छात्रों ने फूल देकर आमजन को यातायात नियमों बारे किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने स्कालर रोजरी स्कूल के साथ मिलकर शुक्रवार लगातार तीसरा जीरो टॉलरेंस डे अभियान चलाया। विशेष अभियान में पुलिस ने स्कालर रोजरी स्कूल के छात्र व स्टाफ के सदस्य के साथ मिलकर आमजन को यातायात नियमों के बारे में बताया। विशेष अभियान में विशेष रुप से दो पहिया वाहन चालकों के बगैर हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालकों के बगैर सीट बेल्ट के यातायात नियमों के तहत चालान किए गए है।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाए जाते है। पुलिस इस वर्ष लगातार तीसरा जीरो टॉलरेंस डे रहे मना रहे है। अभियान में स्कालर रोजरी स्कूल की प्राचार्य प्रीति गुगनानी व अध्यापकों का विशेष योगदान रहा है। अभियान के तहत छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। जीरो टॉलरेंस डे पर सभी प्रभारी थाना, चौकी, यातायात पुलिस अधिकारी, राइडर, पीसीआर आदि ने गस्त व नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में मुख्य रुप से बगैर हेलमेट व बगैर सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए है।