अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
वैश्य एजुकेशन सोसायटी की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए सोसायटी के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों व संस्थाओं के प्राचार्यों की बैठक हुई। सोसायटी प्रधान विकास गोयल ने कहा कि 69वां गणतंत्र दिवस समारोह महाराजा अग्रसेन स्टेडियम में सामूहिक रूप से मनाया जाए। यहां राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के पूर्व प्रधान मनमोहन गोयल करेंगे। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन वाटिका, सरस्वती वाटिका एवं गांधी वाटिका अवलोकन एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम भी रखा गया है। स्कूल के बच्चों द्वारा बैंड की धुन पर सोसायटी की ओर से संचालित सभी संस्थाओं के विद्यार्थियों की भव्य परेड, मार्चपास्ट व सुंदर एवं आकर्षक झांकियां पर प्रदर्शित की जाएगी। सोसायटी महासचिव डॉ. चंद्र गर्ग ने कहा कि सोसायटी की ओर से संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्याथियों की ओर से सांस्कृतिक प्रोग्राम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यहां संस्था के शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।