शौरी क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों ने चलाया जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शौरी क्लॉथ मार्केट के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी नेे कहा कि 10 रुपये के सिक्के को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में पोस्टर व बैनर लगाकर आम जन को जागरूक किया जायेगा। इससे बाजार में 10 रुपये के सिक्के दोबारा से बाजार में शुरू करा सकेंगे। इस संबंध में व्यापारी वीरवार को मार्केट के कार्यालय में व्यापारियों से चर्चा कर रहे थे।
व्यापारियों ने बैठक में कहा कि वह आम जन और व्यापारियों से अपील करेंगे कि वह दस रुपये का सिक्का लेने से इनकार न करें। क्योंकि भारतीय मुद्रा लेने से मना करना देशद्रोह की श्रेणी में आता हैं । वहीं सिविल रोड ट्रेडर्स यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित मोहन सैनी ने कहा कि आज भारतीय मुद्रा का अपमान हो रहा हैं जोकि गलत हैं। प्रधान गुलशन ईशपुनियानी ने कहा कि अब सोशल मीडिया, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के सहयोग से इस अभियान को एक मुहिम के रूप में चलाया जायेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, शोरी क्लॉथ मार्केट के मीडिया इंचार्ज नवीन आहूजा, विनीत जैन, ईश्वर आहुजा, कुलदीप मित्तल, व्यापारी नेता जगदीश सैनी, अशोक गिरधर, हैप्पी चावला, विनीत जैन, रहेश गर्ग, ईश्वर आहुजा, कुनाल सैनी, मोरारी लाल, मुकंद लाल, जुगंदर पाल अनेजा, अनिल चावला, बंटी भालोठिया, नरोतम चावला, ईश्वर गुप्ता, जवाहर परूथी, यशपाल अरोड़ा, कमल परूथी, अशोक गर्ग, धर्मपाल परूथी, हरीश ईशपुनियानी, असीम सिंधवानी, नरेश तायल, सुरेंद्र जैन, प्रशांत खुराना, पंकज मिगलानी, सोमनाथ सचदेवा, रविंद्र बंसल, सुनील मलिक, हरीश अरोड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।