फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री से कराना था गली का उद्घाटन, ठेकेदार ने पहले की कर दिया काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.......
विज्ञापन

फ्लैग : लेबर चौक पर गली के निर्माण को लेकर विवाद, एमई पहुंचे
हेडिंग : मंत्री से रखवानी थी नींव, ठेकेदार ने पहले ही बनानी शुरू कर दी गली

: ठेकेदार बोले, निगम के अधिकारियों ने दिया वर्क आर्डर, तब बनाई गली
: मनोनीत पार्षद शाम तक मुकरे, बोले मैं तो पब्लिक की शिकायत की तो पहुंचा मौके पर

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के लेबर चौक से हरिजन बस्ती तक बन रही गली के निर्माण को लेकर शुक्रवार सुबह विवाद खड़ा हो गया। मनोनीत पार्षद मदनलाल कुरड़ा शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे निगम के एमई को बुलाकर आपत्ति दर्ज कराई। दोपहर कुरड़ा ने कहा कि वे मंत्री के हाथों से गली की नींव रखवाना चाहते थे, लेकिन ठेकेदार ने पहले की काम शुरू कर दिया। हालांकि शाम तक पार्षद इस बात से इनकार कर गए।
नगर निगम की तरफ से 49 लाख रुपये की लागत से लेबर चौक से हरिजन बस्ती तक सड़क बनाई जा रही है। निगम प्रशासन की तरफ से इसका टेंडर ठेकेदार सुदेश कुमार को दिया गया है। दो सप्ताह पहले शुरू हुई सड़क का आधा काम पूरा हो चुका है। शुक्रवार सुबह निगम के मनोनित पार्षद मदनलाल कुरड़ा मौके पर पहुंचे, जहां पहले से आधा दर्जन लोग मौजूद थे। मदनलाल ने पहले कहा कि लोगों की शिकायत है कि ठेकेदार सड़क का लेवल ठीक नहीं बना रहा है। साथ ही कम सामग्री डाली जा रही है। उनकी प्लानिंग तो गली निर्माण का उद्घाटन मंत्री से कराने का था। इससे पहले की ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया। उन्होंने निगम के एमई जगदीश को मौके पर बुलाया था। सड़क की क्वालिटी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


निगम ने दिए वर्क आर्डर, आधा काम पूरा
मुझे नहीं पता कि गली निर्माण की नींव मंत्री के हाथों रखवानी थी। निगम अधिकारियों ने उन्हें वर्क आर्डर दिया तो वे काम कर रहे हैं। अब तक गली निर्माण का आधा काम हो चुका है। क्वालिटी का पूरा ध्यान रख रहे हैं।
सुदेश कुमार, ठेकेदार नगर निगम

गली निर्माण के चलते कुछ लोगों के घरों के बाहर बनी सीढ़ियां व सीवरेज के कनेक्शन टूट गए थे। इसको लेकर फोन आया तो वे मौके पर गए। मंत्री के हाथों नींव रखवाने की बात उनके सामने नहीं आई। क्वालिटी पूरी तरह से सही है।
विज्ञापन

जगदीश, एमई नगर निगम

मैंने नहीं कहा, मंत्री से रखवानी थी नींव
शाम होते-होते नगर निगम के मनोनीत पार्षद मदनलाल कुरड़ा इस बात से मुकर गए कि उन्होंने गली निर्माण की नींव मंत्री से रखवाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मैं तो केवल यह कह रहा कि लोगों की शिकायत दी कि गली सही ढंग से नहीं बनाई जा रही है। मैंने तो वार्ड पार्षद अनीता के बारे में भी कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें