फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा प्रदेश को गड्ढे में डालकर गए थे, उनका हिसाब बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा प्रदेश को गड्ढे में डालकर गए थे, उनका हिसाब बताएं
विज्ञापन

जींद।
प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग में वीरवार को जींद पहुंचे प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा की जा रही किसान पंचायत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश को गड्ढे में डाल कर गए थे। उनका क्या हिसाब है। मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से सवाल किया स्वामीनाथन रिपोर्ट उनके समय में आ गई थी। देश भर में किसानों के लिए बनी कमेटी के वे स्वयं अध्यक्ष थे फिर भी उन्होंने ये रिपोर्ट क्यों नहीं लागू नहीं की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की कई बातें लागू कर दी है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दस साल का हिसाब उठा कर देख लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो, तीन और चार अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के दौरान वे पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से हरियाणा स्वर्णजयंती के चल रहे कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
कार्यकर्ताओं ने फिर रोया अधिकारियों द्वारा नहीं सुनने का दुखड़ा
मीटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट़्टर के समक्ष अधिकारियों द्वारा उनकी सुनवाई नहीं करने की आवाज उठाई। सूत्रों के अनुसार कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर नेतृत्व विमर्श कर रहा है और समस्या का हल किया जाएगा।

हुड्डा को जेल जाने का डर, इसलिए बौखलाए कांग्रेसी
कार्यसमिति के दौरान राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पूर्व सीएम के कच्चे चिट्ठे अब खुल रहे हैं। उन्हें जेल जाने का डर है। यही कारण है कि कांग्रेस अब काले झंडे लेकर घूम रहे हैं। कांग्रेसियों द्वारा काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने पर बेदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेसी सैलजा, तंवर, हुड्डा या सुरजेवाला कौन से गुट के हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में जल्द पहुंचेंगी किताब
इस दौरान शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व की सरकार ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार फैला रखा था। शिक्षक सिर्फ अपनी नौकरी बचाने के लिए एक-एक बच्चे को तीन-तीन जगह दिखा रहे थे। अब सिस्टम ऑनलाइन होने से यह भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। उन्होंने कहा सरकार किसी भी बच्चे को बिना शिक्षक और किसी भी शिक्षक को बिना विद्यार्थी नहीं रहने देगी। पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई। जो भर्ती हुई, वह भी उलझा कर चले गए। ऐेसे में उन्हें प्रदेश के विकास नहीं करनी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकारी स्कूलों में पुस्तक पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें