90 फीसदी से कम अंक वाले नेकीराम में नहीं कर सकेंगे एमएससी फिजिक्स
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। यदि सामान्य वर्ग के छात्रों के बीएससी में 90 फीसदी से कम अंक हैं तो नेकीराम कॉलेज में फिजिक्स से एमएससी करने का सपना अधूरा रह सकता है। दरअसल, कॉलेज में प्रवेश के लिए एमएससी फिजिक्स की कटआफ लिस्ट आल इंडिया 97.74 और सामान्य की 91.72 गई है। यूजी की तरफ पीजी कोर्सों की मेरिट के लिए भी छात्रों को धक्के खाने पड़ गए। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में पहले मेरिट जारी कर दी गई, जबकि एडिड कॉलेजों में देर शाम तक मेरिट का इंतजार करना पड़ा।
दरअसल, उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार 13 जुलाई को पहली मेरिट जारी होनी थी, लेकिन लापरवाही के कारण मेरिट जारी नहीं हो सकी। पहली मेरिट पांच दिन बाद मंगलवार को जारी की गई। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय में सुबह 10 बजे मेरिट भेज दी गई। हालांकि यह भी एक बार रिवाइज की गई। जबकि महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय को छोड़कर शहर के किसी भी एडिड कॉलेज को मेरिट नहीं भेजी गई।
ऐसे में छात्रों के साथ-साथ कॉलेजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम सभी कॉलेजों में मेरिट जारी की गई, इसके बाद राहत की सांस ली। गौरतलब है कि इससे पहले जारी की गई यूजी कोर्सों की मेरिट में भी विभागीय लापरवाही का यही हाल था। यूजी की मेरिट भी समय पर नहीं भेजी गई थी और कई बार रिवाइज की गई थी।
20 जुलाई तक होगी फीस जमा
पीजी की पहली मेरिट में आने वाले छात्रों को 20 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। अगर फिर भी सीटें बचती हैं तो 21 जुलाई को विभाग की तरफ से दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। इसके अलावा जिन छात्रों ने अपनी वेटेज दर्ज नहीं गई है कि वह भी कॉलेजों में जाकर वेटेज दर्ज करा सकते हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय
कोर्स ऑल इंडिया जनरल एससी-एसटी बीसी ए बीसी बी
एमए हिंदी 77.42 73.25 62.44 64.63 60.67
एमए हिस्ट्री 82.48 74.89 66.41 52.93 58.87
एमए ज्योग्राफी 80.21 86.32 82.46 77.49 78.33
एमकॉम 88.21 81.69 68.94 63.25 69.86
एएससी कंप्यूटर साइंस 79.57 70.07 63.17 56.71 54.29
महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की कट आफ लिस्ट
कोर्स ऑल इंडिया जनरल एससी-एसटी बैकवर्ड
एमकॉम 74.83 65 49.8 54.6
एमए अंग्रेजी 75.36 57.88 51.33 55.67
एमए ज्योग्राफी 72.75 66.75 ---- 50.58
एमए योगा साइंस 60.83 48 ....... .....
एमपीएड 82 51.75 ...... .....
बीपीएड 78.16 62.58 ...... ----
पीजी डिप्लोमा योगा 62.75 50 ...... ....
जाट कॉलेज में यह है मेरिट
जाट कॉलेज में एमएससी फिजिक्स ऑल इंडिया कैटेगरी मेरिट 102.4, सामान्य वर्ग की मेरिट 90.33, एससी कैटेगरी में 80.96 प्रतिशत रही। एमएससी बॉटनी में ऑल इंडिया कैटेगरी मेरिट 100.77, सामान्य वर्ग 88.97 और एससी कैटेगरी 83.10 प्रतिशत मेरिट रही। वहीं एमएससी कैमिस्ट्री में ऑल इंडिया 95.25, सामान्य 88.45 और एससी कैटेगरी 81.45 प्रतिशत रही। एमएससी कंप्यूटर साइंस में ऑल इंडिया 95.77, सामान्य 75.76, एससी कैटेगरी 65.76, एमएससी मैथ में ऑल इंडिया 94.37, सामान्य 85.21 और एससी कैटेगरी की मेरिट 74.24 प्रतिशत पर रही। इसके अलावा एमकॉम कोर्स में ऑल इंडिया 90.96, सामान्य 81.18, एससी कैटेगरी 65.78, एमए अंग्रेजी में ऑल इंडिया 91.28, सामान्य 78.48 और एससी कैटेगरी की मेरिट 68.13 प्रतिशत रही। एमए भूगोल में ऑल इंडिया 91.52, सामान्य 79.14, एससी कैटेगरी 71.08, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार कोर्स में ऑल इंडिया 80.45, सामान्य 71.04 और एससी कैटेगरी की मेरिट 55.83 फीसदी रही। प्राचार्या डॉ. अमिता खोखर ने बताया कि एमएससी मैथ में 100, फिजिक्स एवं एमएससी केमिस्ट्री में 90.90 और एमए अंग्रेजी एवं एमकॉम में 60.60 सीटें हैं। वहीं एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार और एमए भूगोल में 40.40 और एमएससी बॉटनी में 50 सीटें है।
पंडित नेकीराम कॉलेज में यह है कटऑफ
पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में एमए ज्योग्राफी आल इंडिया मेरिट 92.86, सामान्य 81.55, एसएससी कैटेगिरी 75.53, बीसी.ए 73.96 और बीसी.बी की मेरिट 76.42 पर रही। एमएससी फिजिक्स में ऑल इंडिया मेरिट 97.74, सामान्य 91.72, एसएससी कैटेगिरी 78.1, बीसी ए 84.07 और बीसी बी की मेरिट 86.69 फीसदी रही।