फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर क्रॉसिंग हटाने के लिए बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फीडर क्रॉसिंग हटाने के लिए बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बहल। 132 केवी बिजली घर से नए बनाए गए पाजू के 33 केवी सब स्टेशन के बीच पड़ने वाले क्रॉसिंग को हटाने के लिए बिजली घर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि इन क्रॉसिंग पर काम करना जोखिम भरा है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों ने अपनी मांग का ज्ञापन भी एसडीओ सतीश चोपड़ा को सौंपा।
मंगलवार को सब डिविजन बिजली कार्यालय में एएचपीसी, एसएसईबी, एएचपीसीएससीबीसी यूनियन से जुड़े कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने नए बनाए गए पाजू सब स्टेशन में क्रॉसिंग हटाने के लिए करीब दो घंटे प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि बहल बिजली घर से पाजू सब स्टेशन तक पांच फीडरों की 18 क्रॉसिंग बनी है। बिजली कर्मचारी को क्रॉसिंग पर अपनी जान हथेली पर रखकर काम करना पड़ता है। ऐसे में निगम को इन क्रॉसिंग को 11 मीटर के पोल लगाकर या डेडिंग कर इस रिस्क को कम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने निगम से टी एंड पी टूल्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करवाने, बिजली घर में शौचालय जैसी मांगे भी रखी। इस मौके पर एएचपीसी प्रधान कुलदीप चैहड़िया, एचएसईबी प्रधान रविंद्र भालोठिया, एसीबीसी के जोगेन्द्र सिंह बिधनोई, रवि कुमार, गुलाब जेई, फूलसिंह एएलएम, नरेश सांगवान एलएम, संदीप गोकलपुरा एलएम, सुरेंद्र सीसी, सुरेन्द्र एलएम, प्रदीदप सिरसी, राहुल राज बहल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें