फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच किट ऑनलाइन बेचने वाली कंपनियों पर शिकंजे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विदेशों में लिंग जांच कराने जाने का मामला सामने आने के बाद नई जानकारी सामने आई है। कुछ एजेंसियां लिंग जांच की किट ऑनलाइन बेंच रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस पर नजर है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग में इसके खुलासे के लिए एक स्टिंग ऑपरेशन करने की योजना भी बनाई थी। आगे भी इन पर शिकंजा कसने के लिए शासन से बात की जा रही है।
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन कुलदीप का कहना है कि लिंग जांच किट ऑनलाइन बेचने का कारोबार खूब हो रहा है। कई नामी ऑनलाइन सामान बेचनी वाली कंपनियां ऐसा कर रही हैं। पिछले दिनों एक किट की बुकिंग कराई गई। कंपनी ने एडवांस पेमेंट भी ले लिया। यह बात और है कि बाद में देश में सप्लाई न होने की बात कहकर आर्डर कैंसल कर दिया। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ये कंपनियां देश में किट बेच रही हैं। अब इन पर शिकंजा कसने के लिए सरकार को लिखा जाएगा। अभी कानूनी अड़चनों के कारण कार्रवाई करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें