फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में 1274 विद्यार्थियों ने दी पीजी की प्रवेश परीक्षा

Thu, 18 Jul 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में वीरवार को पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 1274 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में 392 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए कुल 1666 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन

एमडीयू की ओर से वीरवार को एमए हिंदी, फार्मास्युटिकल साइंसेज, कंप्यूटर विज्ञान और एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयाेजित की गई। एमए हिंदी में कुल 191 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 144 विद्यार्थी उपस्थित व 47 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। फार्मास्युटिकल साइंसेज में 298 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 207 विद्यार्थी उपस्थित रहे व 91 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
कंप्यूटर विज्ञान में कुल 607 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 486 विद्यार्थी उपस्थित व 121 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। एमए अंग्रेजी के लिए 570 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 437 विद्यार्थी उपस्थित रहे। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान व कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए विभिन्न केंद्रों का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें