फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में 1604 में 1273 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

Wed, 16 Jul 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू के आईएचटीएम विभाग में आयोजित प्रवेश परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी की हाजिरी लेता कर्मी। संवा
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गई। कुल 1604 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1273 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए।
विज्ञापन

इनमें पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, फॉरेंसिक साइंस, कॉमर्स, सोशियोलॉजी, एमटीटीएम व एमएचएमसीटी और साइकोलॉजी विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा हुईं। पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में कुल 114 विद्यार्थियों में से 89 विद्यार्थी उपस्थित रहे। फॉरेंसिक साइंस में कुल 108 विद्यार्थियों में से 85 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सोशियोलॉजी मेंे 116 विद्यार्थी उपस्थित रहे और एमबीए में 643 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें