फ्लैग : रोहतक में रहे विदेशी युवक पर चीनी जासूस होने के शक का मामला
हेडिंग : विदेशी व बाहरी लोगों का पुलिस करा रही वेरिफिकेशन
: होटल व धर्मशालाओं का खंगाला जा रहा रिकार्ड
: अफ्रीकी देशों से भारत के अच्छे संबंध, चीन व पाकिस्तान उठा रहे फायदा
: अमर उजाला ने किया था मामला उजागर, हरकत में आई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर में विदेशी मूल के युवक पर चीनी जासूस होने के शक से पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस द्वारा न केवल होटल व धर्मशालाओं को खंगाला जा रहा है, बल्कि विदेशी लोगों के साथ-साथ बाहरी लोगों का गहराई से वेरिफिकेशन कराने का फैसला किया गया है।
रोहतक के जाट भवन के आसपास पुलिस व खुफिया एजेंसियों को अफ्रीकी मूल के एक नागरिक के रहने की सूचना मिली थी। जिस पर चीन का जासूस होने का शक था। पुलिस व खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। बाद में पुलिस की जांच में पता चला कि कीनिया मूल के छह मैराथन खिलाड़ी रोहतक में रह रहे। जांच पड़ताल में उनके वीजा व अन्य कागजात सही मिले थे। एसपी ने बिना कागजात के रहने वाले लोगों का पता लगाने की बात कहीं थी।
एसपी के निर्देश पर वीरवार को पुलिस ने शहर के होटलों व धर्मशालाओं की खाक छानी। इसके अलावा विदेशी और बाहरी स्थानों से आकर रहने वाले लोगों का भी वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। एसपी ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
---
वापस लौट चुके है कीनिया के छह खिलाड़ी
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि रोहतक में किसी प्रतियोगिता में भागीदारी करने के लिए आए कीनिया के खिलाड़ी वापस लौट चुके है। पुलिस को निर्देश दिए गए है कि यदि विदेशी इस तरह से रह रहे हैं तो उसका पूरा ब्योरा अपने पास रखा जाए। साथ ही अधिकारियों को भी ब्योरा उपलब्ध कराया जाए।