फोटो सहित......
फ्लैग : किला रोड पर निगम की जल्दबाजी पड़ रही भारी
हेडिंग: जेसीबी की चपेट में आया बच्चा
सिविल अस्पताल ले गई पुलिस, थाना प्रभारी का सूचना से इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। किला रोड पर सड़क व नाले के निर्माण के लिए लंबे समय से गहरी नींद सोने वाला नगर निगम आजकल बेहद जल्दबाजी में हैं। क्योंकि गुरुवार को सीएम का रोड शो किला रोड बाजार से भी गुजरेगा। इसके चलते रात ही नहीं, व्यस्त बाजार में दिन भी में काम चल रहा है। इसके चलते बुधवार शाम करीब पांच बजे जेसीबी पीछे करते समय हुक मां के साथ आए एक 10 साल के किशोर की छाती में जा लगा। उसे सिविल अस्पताल में ले जाया गया।
निगम की तरफ से किला रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए नया ड्रेनेज सिस्टम दबाया जा रहा है। बुधवार को शाम करीब पौने पांच बजे पाइप लाइन दबाने के लिए किला रोड पर भिवानी स्टैंड की तरफ जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी बीच चालक जेसीबी को पीछे करने लगा। उधर मां के साथ आ रहे 10 वर्षीय बच्चे की छाती में हुक लगा। इससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। किसी तरह महिला ने बेटे को संभाला, जो दर्द के चलते बुरी तरह से रो रहा था। तत्काल उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी चालक से पूछताछ की। हालांकि देर रात तक मामला दर्ज नहीं हो सका।
बाक्स
पुलिस मौके पर, थाना प्रभारी बोेले सूचना नहीं
उधर, हादसे के तुरंत बाद पुलिसकर्मी मौके पर आ गए थे। पुलिस कार्रवाई के बारे में जब पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी राजेश कुमार से बात की तो उन्होंने घटना की सूचना से ही इंकार कर दिया।
बाक्स
मनमानी कर रहा निगम, व्यापारी दुकान बंद करने को मजबूर
निगम से व्यापारियों ने पहले रात को काम करने की मांग की थी। उस समय तो अधिकारी सहमत हो गए थे, लेकिन अब दिन में भी बाजार में काम चल रहा है। इससे कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। इस कारण कई व्यापारी दुकान बंद करकेे दिल्ली आ गए थे। हादसे की सूचना मिली थी। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
-बिट्टू सचदेवा, प्रधान किला रोड बाजार