फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार रमजान माह में प्यासे परिंदों की प्यास बुझाने को मकान की छत पर पानी के बर्तन रखेंगे मुस्लिम

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार रमजान में पक्षियों के लिए घरों की छतों पर पानी के बर्तन रखेंगे मुस्लिम
विज्ञापन

- शब-ए-बरआत के मौके पर उलेमाओं ने की मुस्लिमों से अपील, बैठक कर भी लिया निर्णय

अजीम अंसारी
रोहतक।
शब-ए-बरआत पर इस बार मुस्लिमों ने सराहनीय निर्णय लिया है। उलेमाओं की अपील पर मुस्लिम प्यासे परिंदों की प्यास बुझाने को अपने अपने मकानों की छतों पर पानी रखेंगे। यहीं नहीं सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों से भी मकानों की छतों पर पानी रखने की अपील की जाएगी।

शब-ए-बरआत के मौके पर शहर की शीशे वाली मस्जिद में जलसे का आयोजन किया गया था। जिसमें मौलाना अब्दुस सलाम ने जहां शब-ए-बरआत की फजीलत बयां की। वहीं कहा कि देखने में आता है कि गर्मी के मौसम में कई बार प्यास के कारण परिंदों की मौत हो जाती है। मगर यदि लोग जागरूक हो तो परिंदों को बचाया जा सकता है। उन्होंने प्यासे परिंदों को बचाने के लिए अपने अपने मकानों की छतों पर पानी से भरा बर्तन रखने की अपील की। साथ से अधिक से अधिक पौधे लगाने की भी अपील की गई।
विज्ञापन


इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बैठक की गई। जिसमें खास तौर पर रमजान माह में जहां मकानों की छत पर पानी से भरे बर्तन रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा गया कि लोग आसपास क्षेत्र को हराभरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे भी लगायेंगे। साथ ही अन्य लोगों को भी सोशल साइटों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।

जानवर हो या पक्षी सब अल्लाह के बनाए प्राणी हैं। इस्लाम के अनुसार असहायों की मदद करने से सवाब (पुण्य) मिलता है। पहले भी व्यक्तिगत तौर पर इस तरह है प्रयास करते रहे हैं। इस बार सर्वसम्मति से सामूहिक रूप से मकानों की छत पर पानी से भरा बर्तन रखने व पेड़-पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है।
- अब्दुस सलाम, मौलाना, शीशे वाली मस्जिद

शब-ए-बरआत पर प्यासे परिंदों की प्यास बुझाने के संबंध में अहम निर्णय लिया गया है। अन्य लोगों को भी मकानों की छतों पर पानी रखने के प्रति जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन

- मुसर्रत खान, प्रधान, मुस्लिम डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन

- शब-ए-बरआत पर लिए गए निर्णय के बाद कुछ लोगों ने मकानों की छत पर पानी से भरा बर्तन रखना शुरू कर दिया है। शहर को हरा-भरा करने को जगह जगह पौधे लगाए जायेंगे।
- अली अहमद, सेक्रेट्री




फोटो परिचय
मौलाना अब्दुस सलाम
मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रधान मुर्सरत खान
सेकेट्री अली अहमद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें