फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोजो, हुड्डा व खट्टर भी आए मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : 27 आरओएच 101 व 102
विज्ञापन


फ्लैग : जिला बार की चौधर को लेकर चार प्रत्याशी मैदान में
हेडिंग : जोजो, हुड्डा व खट्टर भी आए मैदान में

- प्रधान पद के लिए तीन जाट व एक नान जाट प्रत्याशी ने किया आवेदन
- पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट और हरि स्वरूप हुड्डा व विक्रम खट्टर भी भरा फार्म
- उप प्रधान व सचिव के लिए चार-चार प्रत्याशी दौड़ में
- 25 वकीलों ने किया बार कार्यकारिणी सदस्य के लिए आवेदन
- बुधवार शाम तक लिए जाएंगे नाम वापस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिला बार में चौधर को बिसात बिछ गई है। चार बार प्रधान रहे लोकेंद्र फौगाट के सामने नए जोश के साथ पहली बार चुनाव में उतरे हरि स्वरूप हुड्डा, संजय बल्हारा व विक्रम खट्टर मैदान में हैं। संजय ने जहां सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया था, जबकि मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन जोजो, हुड्डा व खट्टर ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। उप प्रधान व सचिव पद के लिए भी चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं।
प्रदेश के अंदर पहली बार पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल की देखरेख में सभी जिलों में एक साथ 6 अप्रैल को चुनाव हो रहे हैं। रोहतक में बार प्रधान के लिए एक दिन पहले संजय बल्हारा ने नामांकन दाखिल किया था। जबकि मंगलवार को चार बार प्रधान रह चुके लोेकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। साथ में निवर्तमान प्रधान दीपक कुंडू भी मौजूद थे। इसके बाद हरि स्वरूप हुड्डा ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ कई दिग्गज साथ रहे। वहीं, हाईकोर्ट में सरकार की तरफ से अधिवक्ता रहे विक्रम खट्टर भी प्रधान पद के लिए मैदान में आए हैं। यहां बता दें कि जोजो पांच बार चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें चार बार प्रधान चुने गए। एक बार उमेश भारद्वाज से हार गए थे। वहीं, हुड्डा, बल्हारा व खट्टर पहली बार प्रधान पद के लिए मैदान में आए हैं।
विज्ञापन


ये प्रत्याशी भी आए मैदान में
उप प्रधान : गोविंद बल्हारा, अभिजीत बजाड़, जसवेंद्र व जोगेंद्र सिंह
सचिव : सचिव : पुनित पुनिया, विकास नांदल, रवींद्र बांगड़, मोहन लाल बजाड़
सह सचिव : पिंकी, किरण व अंजना
लाइब्रेरियन इंचार्ज : मुनीष कुमार व रुपेश गौतम

बार कार्यकारिणी सदस्य के लिए 14 ने और किया आवेदन, संख्या पहुंची 25
जिला बार कार्यकारिणी के लिए सोमवार को 11 वकीलों ने आवेदन किया था, मंगलवार को 14 नए वकील सामने आए। इसमें ओमप्रकाश चाहर, जगदीश सिंह, संदीप दहिया, अंकित बंसल, अंकुश जैन, राजेश मलिक, भूपेंद्र, रणबीर अहलावत, रमेश गुगनानी, हरीशचंद्र, निर्मला देवी, अनिल कुमार व प्रदीप ब्राह्मण शामिल हैं।
विज्ञापन


बुधवार को नामांकन की जांच व नाम वापसी शाम 4 बजे तक
प्रधान, उप प्रधान व सचिव के लिए चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि महिला वकील के लिए आरक्षित सह सचिव के लिए 3 और लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए दो वकीलों ने आवेदन किया है। जबकि 25 वकीलों ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है। बुधवार शाम चार बजे तक नामांकन की जांच होगी। साथ ही कोई भी उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकता है। छह अप्रैल को वोटिंग करवाई जाएगी।
- एडवोकेट सतबीर नेहरा, मुख्य चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें