अमर उजाला पड़ताल
कुछ भी हो जाये हम बाज आने वाले नहीं है
- रेलवे के ओवरब्रिज पर घंटों तक सोते व लेटे रहते हैं यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भले ही आये दिन रेलवे विभाग यात्रियों को ओवरब्रिज पर नहीं सोने के प्रति जागरूक करता हो। बावजूद इसके यात्री सोने से बाज नहीं आ रहे है। अमर उजाला ने शनिवार को रेलवे ओवरब्रिज की पड़ताल की तो कई लोग जहां सोते मिले, वहीं कई घंटों तक ही ओवरब्रिज पर बातें करते दिखाई दिये। आरपीएफ ने ऐसे यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कहीं है।
अमर उजाला टीम को पड़ताल के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला
प्लेटफार्म नंबर एक पर भिवानी की तरफ बना ओवर ब्रिज, समय : दोपहर 12 बजे
यहां पर चार यात्री पुल पर गहरी नींद में सोये हुये थे। जबकि नीचे रेलवे ट्रैक से ट्रेनें जा रही थी। इसके अलावा इसी ओवब्रिज पर कई अन्य यात्री भी बैठकर खाना खा रहे थे।
रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की तरफ बना ओवर ब्रिज, समय : 12.30 बजे
ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर जहां कई यात्री बैठे हुये थे। वहीं कई आराम से भी लेटे थे। पूछने पर एक ने कहा कि साहब जब तक ट्रेन नहीं आ जाती ओवर ब्रिज पर ही आराम कर लेते हैं।
ओवर ब्रिज पर लगाये हैं चेतावनी बोर्ड
ओवरब्रिज पर खड़े व न लेटने की हिदायत देते हुये रेलवे विभाग ने जगह जगह चेतावनी बोर्ड लगाये हुये हैं। यहीं नहीं गोष्ठी आदि के माध्यम से भी समय-समय पर रेलवे विभाग यात्रियों से ओवर ब्रिज पर नहीं सोने की अपील करता है। बावजूद इसके यात्री जागरूक नहीं हो रहे हैं।
वर्जन
यात्रियों को जागरूक करने के लिये जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी यदि यात्री नहीं मानते हैं तो जुर्माना भी वसूला जा सकता है। 200 रुपये तक जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।
-नितिन चौधरी, सीपीआरओ