फोटो सहित................
फ्लैग : पिता के नक्शे कदम पर जिला बार में पहुंचे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
हेडिंग : 2019 में कहलाएंगे एडवोकेट दीपेंद्र हुड्डा, डीयू से कर रहे लॉ, फाइनल ईयर में
: प्रधान ने मांगे 35 से 37 लाख, दीपेंद्र बोले, 15 लाख में काम चला लो, चौथी बार सांसद बनते ही कर दूंगा कसर पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपने पिता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। 2019 में वे एडवोकेट कहलाएंगे। डीयू में उनका इस साल फाइनल ईयर है। सुबह 8 से 9 बजे क्लास अटेंड करके रोहतक बार में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने खुद यह खुलासा किया।
जिला बार में 12 बजे की जगह सवा एक बजे पहुंचे सांसद का बार प्रधान दीपक कुंडू ने स्वागत किया। इसके बाद कुंडू ने कहा, सांसद म्हारे दिल अजीज हैं, पर बार को आपसे एक शिकायत है। पूर्व सीएम के खाने के बाद आपने जल्द आने का वादा किया था, लेकिन लांबा टैम ला दिया। बार यूं जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सकती। अब तो आप भी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरह म्हारी बार के सदस्य बन जाएंगे।...इसके बाद प्रधान बोले, आपके पिता तो मांगना तो दूर, खुद ही दो-तीन गुणा रुपये बार को दे देते थे। अब बार में नए चैंबर बने हैं। 10-10 लाख की तीन लिफ्ट भी लगेंगी। दरवाजे व उनको चलाने के लिए 5-7 लाख के जरनेटर भी खरीदने होंगे। यही बार की छोटी सी मांग है। वैसे मांगने को जी तो नहीं करता, पर रहा भी नहीं जाता। सांसद कोटे में जितने बचे हैं, सारे दे जाओ। सांसद बोले, बार से उनका पारिवारिक रिश्ता है। फिलहाल उनका सांसद कोटा खत्म हो चुका है। पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा ने भी शहर में कई जगह ग्रांट की हां भर रखी है। पूर्व विधायक को भी कहा है, 2019 तक इंतजार करना होगा। रोहतक बार से वादा कर चुका है। झज्जर बार को पिछले साल दिया था, अब रोहतक बार को ना दूंगा, अच्छा नहीं लगेगा। वे अपने सांसद कोटे से 15 लाख रुपये मंजूर करते हैं। बाकी कसर, 2019 में सांसद बनने पर निकाल देंगे।