फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौरी मार्केट : हरियाणा व्यापार मंडल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

----
शौरी मार्केट विवाद:
हरियाणा व्यापार मंडल की चेतावनी, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की तो व्यापारी सम्मेलन में उठेगा मुद्दा
- आठ अप्रैल को रोहतक में होने जा रहा है व्यापारी सम्मेलन, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे मुख्य अतिथि

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शौरी कपड़ा मार्केट में दिनदहाड़े पुलिस के सीआईए स्टाफ का दुकान में घुसकर व्यापारी को उठा ले जाने और धमकाने व गालीगलौच करने के बाद छोड़ देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक और जहां व्यापारी नेता दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता कराने में जुटे है, वहीं हरियाणा व्यापार मंडल ने पुलिस पर निशाना साध दिया है। हरियाणा व्यापार मंडल ने सीधी चेतावनी दी है कि अगर दोषी सीआईए स्टाफ पर कार्रवाई नहीं की गई तो आठ अप्रैल को व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इसे मुद्दा बनाया जाएगा। व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुए बगैर व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे।
हरियाणा व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय गुप्ता मंगलवार को शौरी कपड़ा मार्केट पहुंचे और माल गोदाम रोड के प्रधान राकेश सिक्का की दुकान सिक्का क्लॉथ इंपोरियम में जाकर उनसे मिले। राकेश सिक्का के पुत्र सुधीर सिक्का को ही लाठी-डंडे लेकर आई पुलिस उठा ले गई थी। यहां पर विजय गुप्ता ने पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज देखी और कहा कि दलालों पर कार्रवाई के नाम पर व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जनता को भयमुक्त माहौल देना है, न कि खुद ही दिन दहाड़े लाठी-डंडे और बंदूक लेकर दहशत पैदा करना। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों से भी कार्रवाई की मांग सरकार से की जाएगी, उनकी गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान अगर पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो मामला व्यापारी सम्मेलन में उठाया जाएगा। सरकार से पुलिस कप्तान का तबादला करने की मांग की जाएगी, जिन्होंने इसे दलालों के खिलाफ मिली शिकायत पर कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर दलालों पर कार्रवाई करनी थी तो दुकान के मालिक के बेटे क्यों उठाया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के एक वर्ग ने पुलिस को झूठी शिकायत देकर व्यापारियों को बांटने की कोशिश की है। इस मौके पर उनके साथ अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- आज आएगा फैसला
शौरी मार्केट के प्रधान गुलशन ईश्पुनियानी की ओर से दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया है, इसी के तहत सोमवार की देर रात तक दोनों पक्षों के साथ बैठक चली। दोनों पक्षों की ओर से चार-चार सदस्य मांगे गए है, जिनमें पूरे मसले पर मंगलवार को विचार विमर्श हुआ। मामले को लेकर पूछताछ की गई। बुधवार को गुलशन ईश्पुनियानी अपना निर्णय रखेंगे, जिसे दोनों पक्ष स्वीकार करेंगे। दोनों पक्षों के सोमवार को बैठक के दौरान सर्वसम्मति बुधवार को आए फैसले को स्वीकार करने की बात कही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें