फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र से भेदभाव कर रही भाजपा सरकार : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन


रोहतक। कांग्रेस के प्रदेश से एकमात्र सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार रोहतक व आसपास के क्षेत्र की जनता से भेदभाव कर रही है। एक दर्जन योजनाएं ऐसी हैं, जो कांग्रेस राज में शुरू हुई। सरकार बदलने के साथ ही उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। चुनाव में जनता ऐसी सरकार को सबक सिखाएगी। सांसद नए साल के पहले दिन सोमवार को किलोई के मधाक धाम में नमन करने के बाद चिड़ी गांव के खेल स्टेडियम में ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल का अगर आंकलन किया जाए तो किसी भी मापदंड पर सरकार प्रदेश के लोगों के साथ न्याय करने में नाकाम रही है जिस कारण लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। हुड्डा सरकार ने लोगों के 1600 करोड़ रुपये के बकाया बिजली के बिल माफ किये, किसानों का कर्जा माफ किया, दस साल के कार्यकाल में 5 बिजली के कारखाने लगाए, युवाओं के लिये 20 नए विश्वविद्यालय खोले, आईआईएम, आईआईटी संस्थान लेकर आए, लेकिन भाजपा ने अब तक के कार्यकाल में बताने लायक कुछ नहीं किया। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महम में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गोहाना में रेलकोच फैक्ट्री की मंजूरी मिली, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद केंद्र सरकार के प्रस्ताव दूसरे राज्यों में चले गए। क्योंकि भाजपा की सोच विकास कराने की नहीं, बल्कि लोगों को जाति और धर्म के नाम पर तोड़ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें