फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में डस्टबिन बांटने का प्रस्ताव हुआ था पास, छह बाद भी खींचतान में उलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दो दिन बाद स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो जाएगा। सर्वे सिर पर आने की सूचना पर खुद को व्यस्त दिखाने का ढोंग कर रहे अधिकारी खुद गंभीर नहीं लग रहे। जुलाई में हाउस में पास हुए चार हजार डस्टबिन खरीदकर आधे रेट में वार्डवासियों को देने का मामला निगम अधिकारियों ने खुद लटकाया हुआ है। जनप्रतिनिधियों ने इसे हाउस में पास कर दिया, लेकिन अधिकारियों से आज तक ये डस्टबिन नहीं खरीदे हैं। योजना के तहत इनकी आधी कीमत आम आम जन से ली जानी है और आधी कीमत निगम करेगा। यानी यूं कहना गलत नहीं होगा कि आम लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने के लिए रियायती दरों में डस्टबिन देने की योजना थी। इसे पांच महीने बाद भी अधिकारी सिरे नहीं चढ़ा पाए।
टेक्निकल अधिकारियों और स्वास्थ्य शाखा के बीच खींचतान के कारण टेंडर की फाइल अटकी। स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों का कहना है कि टेंडर नहीं लग पाया है, लेकिन टेक्निकल अधिकारियों ने फाइल अपनी टेबल पर रख ली। काफी समय बीतने के बाद टेंडर को लेकर कुछ आपत्ति लगा दी। मामला आखिर कमिश्नर तक पहुंचा तो फिर टेंडर की फाइल चली।
विज्ञापन

दिए जाने थे प्रत्येक वार्ड में 200-200 डस्टबिन
हाउस में प्रस्ताव पास हुआ था, प्रत्येक वार्ड में 200-200 डस्टबिन दिए जाएंगे। ये डस्टबिन सस्ते रेट पर दिए जाने थे। निगम सभी पार्षदों ने हाउस में प्रस्ताव पास किया था। खुद डिप्टी मेयर ने इस प्रस्ताव की तारीफ की थी।
सब्जीमंडी एसोसिएशन बांटेंगी फ्री में डस्टबिन
पुरानी डस्टबिन मंडी एसोसिएशन ने नया साल डस्टबिन बांटकर मनाने की तैयारी की है। इसको लेकर पुरानी सब्जीमंडी में व्यापारियों ने कार्यक्रम रखा है। एसोसिएशन ज्वाइंट सेक्रेटरी तनुज महता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट राधेश्याम वर्मा करीब 70 दुकानदारों को डस्टबिन बांटेंगे। निगम अधिकारी इनसे सीख ले सकते हैं। हैरानी की बात है कि इस कार्यक्रम में निगम अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


जुलाई में हाउस में ये प्रस्ताव पास हुआ था। सब्सिडी पर डस्टबिन बांटने का काम किया जाना था। इसको लेकर निगम को प्रत्येक वार्ड के लिए कम से कम 200-200 डस्टबिन खरीदने थे, लेकिन आज तक नहीं खरीदे गए। अधिकारी स्वच्छता को लेकर खुद गंभीर नहीं दिख रहे। -भीम महाजन, डिप्टी मेयर

टेंडर प्रोसेस में है। स्वास्थ्य शाखा की टेंडर की फाइल आई थी। टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। -विवेक गिल, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें