युवक से रुपये छीनने वाले दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पकड़े गये आरोपियों ने पिछले दिनों बांगड़ सिनेमा के पास दो वारदात की थी।
बता दें कि गांव जहांगीरपुर (झज्जर) निवासी ललित ने चार नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह अपने दोस्त गांव कोट निवासी दीपक के साथ बांगड़ सिनेमा में फिल्म देखने के लिए आया था। बांगड़ सिनेमा के पास दो युवकों ने एक हजार रुपये छीन लिए थे। जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान जेपी कॉलोनी निवासी रवि और मोनू उर्फ दाना के रूप में हुई है। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बागड़ सिनेमा के पास दो मोबाइल भी छीने थे।