फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में किलोई की छोरिया वॉलीबाल में फरमाणा खास के छोरे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर चल रहे खेल महाकुंभ के तीसरे दिन जिला स्तरीय प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉॅम्प्लेक्स में वीरवार को औपचारिक शुभारंभ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हुडा के स्टेट ऑफिसर अमित गुलिया ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। वहीं खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करके अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। कबड्डी में अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में किलाई की टीम और वॉलीबाल में लड़कों के वर्ग में फरमाना खास ने जीत दर्ज की।
महाकुंभ के शुभारंभ के मौके पर मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ ही नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा, जिला खेल अधिकारी निर्मला, ओमपति मल्हान, एईओ जसबीर गुलिया, नरेश हुड्डा भी मौजूद रहे। समारोह के बाद हुए रस्सा कस्सी के प्रदर्शनी मैच में ऋषिकुल कॉलेज ने रुड़की की टीम को हराया।
विज्ञापन


जिम्नास्टिक
अंडर-17 के लड़कों में सैनी बीएड कॉलेज सेंटर के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। दूसरे नंबर पर छोटूराम खेल स्टेडियम के खिलाड़ी रहे। इसी के साथ सीनियर वर्ग के लड़कों में भी पहले स्थान पर सैनी बीएड कॉलेज ने ही बाजी मारी जबकि दूसरा स्थान मदीना के राजकीय स्कूल के बच्चों ने हासिल किया।

बास्केटबाल
अंडर-14 के लड़कों में पहला स्थान स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब किलोई ने हासिल किया। वहीं दूसरे नंबर पर हंसराज पब्लिक स्कूल की टीम रही। अंडर-17 के मुकाबलों में पहले नंबर पर हंसराज पब्लिक स्कूल और दूसरे नंबर पर एमडीएन पब्लिक स्कूल रहा। सीनियर वर्ग की लड़कियों में पहले स्थान पर छोटूराम खेल स्टेडियम की टीम रही।

कुश्ती
अंडर-14 के लड़कों में 42 किलोग्राम भारवर्ग में सोनू, 46 वर्ग में अभिषेक, 50 वर्ग में विनय, 54 वर्ग में प्रतीक, 58 वर्ग में राहुल नैन ने बाजी मारी। वहीं लड़कियों के 38 किलोग्राम भारवर्ग में तमन्ना, 40 वर्ग में रेनू, 43 वर्ग में अनु, 46 वर्ग में सविता और 49 वर्ग में कीर्ति ने पहला स्थान पाया।

हैंडबाल
अंडर-17 की लड़कियों में पहले स्थान पर राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की टीम जबकि अंडर-14 में खेड़ी महम की टीम ने पहला स्थान पाया। अंडर-17 के लड़कों में भी पहले स्थान पर राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की टीम रही। वहीं अंडर-14 में कारौर की टीम ने जीत हासिल की।

कबड्डी
अंडर-14 के लड़कियों में किलोई की टीम जीती। वहीं अंडर-17 में जिंदरान और मदीना की टीम विजयी रही। सीनियर वर्ग में मकडौली की टीम ने बाजी मारी।

एथलेटिक्स
सीनियर वर्ग के लड़कों की 1500 मीटर की दौड़ मेें भालौठ के अंकित, 400 मीटर में मायना के रमन और 400 मीटर हर्डल रेस में बसंतपुर के अमित ने बाजी मारी। इसके अलावा 800 मीटर की रेस सांपला के विशाल, 10 किमी में करौंथा के अमिताभ, 110 मीटर हर्डल में रोहतक के आकाश ने पहला स्थान पाया। सीनियर वर्ग की लड़कियों में 100 मीटर की दौड़ में पहले नंबर पर नन्ही, 800 मीटर में अमित कौर और 400 मीटर हर्डल में आंचल ने बाजी मारी।

तीरंदाजी
तीरंदाजी के कंपाउंड राउंड में पहले स्थान पर सुनील, दूसरे स्थान पर नितिन और तीसरे स्थान पर विकास रहा।

वॉलीबाल
वालीबाल में लड़कों के वर्ग में फरमाना खास ने खरकड़ा की टीम को 2-0 से हराया। इसके अलावा सीआर पॉलिटेक्निक ने एनआईसी स्कूल को 2-0 से मात दी। फरमाणा बादशाहपुर ने राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की टीम को 2-0 से हरा दिया।

लॉन टेनिस
लॉन टेनिस के अंडर-17 के लड़कों में पहले क्वार्टर फाइनल में गौरव ने युवान को 6-3 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में आदित्य ने देव को 6-3 से हरा दिया। लड़कियों में पहला क्वार्टर फाइनल छवि ने जीता, वहीं दूसरा जाह्नवी ने जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


बॉक्सिंग
अंडर-14 के लड़कों में 46 किलोग्राम भारवर्ग में कोस्तुग, 48 वर्ग में मुकुंद और 50 वर्ग में अंकित ने पहला स्थान पाया। लड़कियों में आरती, माधुरी, मीनाक्षी ने बाजी मारी।

हॉकी
सीनियर लड़कों में बाबा मस्तनाथ क्लब की टीम ने मदीना को 5-1 से हराया। वहीं लाखनमाजरा ने सीआर क्लब को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें