फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद फिर रिंग में उतरेंगे संग्राम, अमेरिकन रेसलर से होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
विनीत तोमर
विज्ञापन

रोहतक। दक्षिण अफ्रीका में डेथ वारंट फाइट और पिछले साल साउथ अफ्रीका में फाइट जीतने वाले रोहतक के रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह एक साल बाद फिर से रिंग में उतरेंगे। डेथ वारंट की फाइट जीतकर डब्ल्यूडब्ल्यूपी कॉमनवेल्थ चैंपियन बनने वाले संग्राम इस बार भी कुश्ती में नया इतिहास लिखेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब कोई रेसलर तीन-तीन मिनट के छह राउंड तक रिंग में रहकर अपने प्रतिद्वंद्वी को टक्कर देगा। मूलरूप से मदीना गांव के रहने वाले संग्राम सिंह की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। बचपन से लेकर जवानी तक बीमारी के बावजूद संग्राम रेसलिंग की दुनिया के बादशाह बन गए।
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 15 सितंबर को फर्स्ट केडी जाधव मेमोरियल इंटरनेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें एक से बढ़कर एक दिग्गज रेसलर भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप में संग्राम सिंह का मुकाबला अमेरिका के रेसलर केविन रेडफोर्ड से होगा। चैंपियनशिप की खास बात यह होगी कि अभी तक कुश्ती में तीन-तीन मिनट के छह राउंड होते हैं, लेकिन इसमें रेसलर को तीन-तीन मिनट के छह राउंड खेलने होंगे। यानी कि 18 मिनट तक रिंग में रहना होगा। हर राउंड के बाद 45 सेकेंड का रेस्ट दिया जाएगा। कुश्ती को और अधिक ग्लैमर बनाने के लिए यह प्रयोग किया गया है। इतने समय तक रिंग में रहने के लिए रेसलर को ज्यादा ताकत और स्टेमिना रखना होगा। जबकि दर्शकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होगा। ओलंपिक के पहले गोल्ड मेडलिस्ट केडी जाधव के नाम पर होने वाली इस चैंपियनशिप का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण होगा। गौरतलब है कि संग्राम ने 2016 में साउथ अफ्रीका के रेसलर अनानजी को हराकर भी फाइट जीती थी। इसके बाद अब वह अगले माह रिंग में आएंगे। संग्राम फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


कनाड़ा के रेसलर को लहूलुहान कर जीती थी डेथ वारंट फाइट
संग्राम ने जुलाई 2015 में दक्षिणी अफ्रीका के नेल्सन मंडेला स्टेडियम में डेथ वारंट साइन किया था। इसमें उन्होंने कनाडा के रेसलर जो लेजेंड को हराया था। संग्राम देश के पहले प्रोफेशनल रेसलर थे, जिन्होंने डेथ वारंट फाइट जीती थी। डेथ वारंट का मतलब यह होता कि अगर रिंग के अंदर रेसलर को चोट लगती है या उसकी मौत हो जाती है तो उसके लिए किसी भी तरह से वर्ल्ड रेसलिंग प्रोफेशनल फेडरेशन जिम्मेदार नहीं होता।
विज्ञापन


यह बोले संग्राम
डेथ वारंट फाइट और उसके बाद साउथ अफ्रीका में हुई फाइट के बाद इस बार दिल्ली में मुकाबला होगा। यह फाइल बेहद दिलचस्प होगी, जिसमें अमेरिकन रेसलर के साथ टक्कर होगी। चैंपियनशिप को लेकर दिन-रात प्रैक्टिस कर रहा हूं। हर हाल में यह फाइट जीतकर सभी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।
- संग्राम सिंह, रेसलर और अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें